img-fluid

गाय की कुर्बानी के खिलाफ बोल कर दिखाए कांग्रेस, कभी आवाज नहीं उठाई: हिमंत बिस्वा शर्मा

July 04, 2025

नई दिल्ली । असम के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Assam)हिमंत बिस्वा शर्मा (Himanta Biswa Sharma)ने गुरुवार को कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों(opposition parties) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनमें ‘कुर्बानी’ के दौरान मुसलमानों द्वारा गोकसी किए जाने और धार्मिक स्थलों के निकट कथित तौर पर गोमांस फेंके जाने के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं है। सीएम शर्मा ने कहा है कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो मुस्लिम समुदाय से गायों को छोड़कर अन्य जानवरों की ‘कुर्बानी’ करने का अनुरोध कर सकती है।


मुख्यमंत्री शर्मा ने इस दौरान कांग्रेस को चुनौती भी दी है। हिमंत ने पूछा, ‘‘क्या कांग्रेस गायों की कुर्बानी के खिलाफ बोल सकती है? उसे यह बात कहने के लिए सात बार जन्म लेना पड़ेगा। तो गायों का हितैषी कौन है?’’ उन्होंने यह सवाल भी उठाए कि क्या कांग्रेस ने दुकानों में खुलेआम गोमांस बेचने और नामघर के सामने मांस फेंके जाने का कभी विरोध किया है। शर्मा ने कहा, ‘‘क्या कांग्रेस ने धुबरी की घटना की निंदा की है? या वह हाजो मामले की निंदा करेगी, जिसमें आज गोमांस पाया गया? क्या उन्हें मृत गायों के बारे में नहीं बोलना चाहिए, ताकि पता चल सके कि उन्हें किसने मारा? कांग्रेस उलटे क्रम में काम करती है। जहां उसे बोलना चाहिए, वहां वह चुप रहती है।’’

असम में 80 लोग गिरफ्तार

मुख्यमंत्री हिमंत ने आगे कहा, ‘‘असम में कुर्बानी के लिए हजारों गायों को मार दिया जाता है। विपक्षी दल वहां आवाज नहीं उठाते जहां उन्हें आवाज उठानी चाहिए।’’ गौरतलब है कि पुलिस के मुताबिक पिछले महीने ईद के दौरान गोमांस के टुकड़े फेंकने के आरोप में धुबरी, होजई, ग्वालपाड़ा और लखीमपुर जिलों में करीब 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को कामरूप जिले के हाजो में भी प्रतिबंधित मांस के कुछ टुकड़े पाए गए हैं, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया है।

गोरुखुटी परियोजना पर भी बोले हिमंत

मुख्यमंत्री ने दरांग जिले के सिपाझार में गोरुखुटी बहुउद्देशीय कृषि परियोजना के संबंध में भ्रष्टाचार के आरोपों को बार-बार उठाने को लेकर भी कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस का उद्देश्य गोरुखुटी परियोजना को बंद कराना और बेदखल किए गए अतिक्रमणकारियों को उसी भूमि पर वापस लाना है। अब गोरुखुटी के लोगों ने इस क्षेत्र में किसी को भी नहीं आने देने का संकल्प कर लिया है। लोगों ने कांग्रेस को जवाब दे दिया है।’’ गोरुखुटी परियोजना की शुरुआत 2021 में हुई थी, जब कथित तौर पर स्थानीय लोगों से 77,420 बीघा जमीन खाली कराने को लेकर बड़े पैमाने पर बेदखली अभियान चलाया गया था। इन लोगों में ज्यादातर बंगाली भाषी मुसलमान शामिल थे।

Share:

  • पश्चिम अफ्रीकी देश में 3 भारतीय हुए अगवा, अल-कायदा के आतंकी संगठन अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन पर शक

    Fri Jul 4 , 2025
    बमाको । पश्चिम अफ्रीकी देश माली (Mali) में एक गंभीर आतंकी घटना (Terrorist incident) सामने आई, जिसमें तीन भारतीय नागरिकों (Indian Citizens) को अगवा कर लिया गया। यह हमला 1 जुलाई को माली के कायेस क्षेत्र में स्थित डायमंड सीमेंट फैक्ट्री पर हुआ, जहां भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों (Terrorists) ने सुनियोजित तरीके से धावा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved