img-fluid

सलकनपुर देवी धाम में श्रद्धालुओं पर हमले के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

August 17, 2026

बुधनी। सलकनपुर देवी धाम (Salkanpur Devi Dham) में श्रद्धालुओं के साथ हुई मारपीट का मामला अब राजनीतिक रंग लेता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद जहां पुलिस ने उसी रात एफआईआर दर्ज कर ली थी, वहीं आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में उग्र प्रदर्शन कर प्रशासन और मंदिर समिति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

दरअसल, कुछ दिन पहले देवास जिले से आए श्रद्धालुओं के साथ 20 रुपये की रसीद को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि दर्शन करने के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की गई और उनकी कार में भी तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद पुलिस ने उसी रात मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।


  • इसी घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सलकनपुर देवी धाम के चढ़ाई मार्ग पर स्थित मंदिर गेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मंदिर समिति की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन रेहटी तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, मंदिर समिति की कथित अनियमितताओं की जांच कराने, मारपीट के आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने और मंदिर परिसर में शिकायत काउंटर स्थापित करने की मांग की गई।

    सलकनपुर देवी धाम प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल प्रशासन और मंदिर समिति के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved