
अजमेर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि दुनियाभर के मेहमानों के सामने (In front of guests from all over the World) कांग्रेस ने देश को बदनाम करने को कोशिश की (Congress tried to defame the Country) ।
प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के अजमेर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “हाल ही में दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा एआई समिट हुआ, जिसमें दुनिया के अनेक देशों के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और मंत्री आए थे। दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां और उनके कर्ता-धर्ता एक छत के नीचे इकट्ठे हुए थे। सबने खुले मन से भारत की प्रशंसा की, लेकिन हताशा और निराशा में डूबी, लगातार पराजय के कारण थक चुकी कांग्रेस ने क्या किया, ये सबने देखा है।” उन्होंने आरोप लगाए कि दुनियाभर के मेहमानों के सामने कांग्रेस ने देश को बदनाम करने को कोशिश की। इन्होंने विदेशी मेहमानों के सामने देश को बेइज्जत करने के लिए पूरा ड्रामा किया। पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस पूरे देश में लगातार हार रही है और गुस्से में वो इसका बदला भारत को बदनाम करके ले रही है। कभी कांग्रेस, आईएनसी यानी इंडियन नेशनल कांग्रेस थी, लेकिन अब आईएनसी नहीं बची है। आज वो आईएनसी के बजाय एमएमसी यानी मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस हो चुकी है।”
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि मुस्लिम लीग भारत से नफरत करती थी, इसलिए मुस्लिम लीग ने देश बांट दिया। आज कांग्रेस भी वही कर रही है। माओवादी भी भारत की समृद्धि, हमारे संविधान और हमारे सफल लोकतंत्र से नफरत करते हैं। ये घात लगाकर हमला करते हैं। कांग्रेस भी घात लगाकर देश को बदनाम करने के लिए कहीं भी घुस जाती है। कांग्रेस के ऐसे कामों को देश कभी माफ नहीं करेगा। कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए पीएम मोदी ने कहा, “देश को बदनाम करना, देश की सेनाओं को कमजोर करना इस पार्टी की पुरानी आदत रही है। कांग्रेस ने हमारी सेना के जवानों को वर्दी और हथियारों तक के लिए तरसा कर रखा था, सालों तक हमारे सैनिक परिवारों को ‘ओआरओपी’ से वंचित रखा था और अपने कार्यकाल में विदेशों से होने वाले रक्षा सौदों में बड़े-बड़े घोटाले होते थे।”
उन्होंने कहा, “पिछले 11 सालों में भारत की सेना ने हर मोर्चे पर आतंकियों और देश के दुश्मनों पर करारा प्रहार किया। हमारी सेना हर मिशन और हर मोर्चे पर विजयी रही। ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ से लेकर ‘ऑपेरशन सिंदूर’ तक वीरता का लोहा मनवाया। लेकिन, कांग्रेस के नेताओं ने इसमें भी दुश्मनों के झूठ को ही आगे बढ़ाया। जो भी देशवासियों के भला करने वाला है, कांग्रेस उस सब का विरोध करती है। इसलिए, देश आज कांग्रेस को सबक सीखा रहा है।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved