
भोपाल। कांग्रेस इस बार विधानसभा चुनाव में जीत के लिए एक साथ कई रणनीति पर काम कर रही है। इसके तहत कमलनाथ ने प्रत्याशियों को कई तरह की मदद देने का प्लान बनाया है। इसमें हर क्षेत्र में ऐसे एक -एक सैकड़ा कार्यकर्ता की भी तैनाती की योजना है। यह वे कार्यकर्ता होंगे जिन्हें प्रदेश स्तर से भेजा जाएगा। यह वे कार्यकर्ता होंगे, जिन्हें न केवल सोशल मडिया में महारत हासिल होगी, बल्कि उन्हें राजनैतिक समझ भी होगी। यही कार्यकर्ता प्रदेश संगठन के लिए चुनावी फीडबैक देने का भी काम चुनाव के समय करेंगे। इससे यह तो तय है कि इस बार कांग्रेस भी चुनाव प्रचार के दौरान सोशल मीडिया का जमकर उपयोग करेगी। इसके लिए पार्टी ने प्रदेश स्तर पर एक वॉर रुम भी तैयार कर लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved