img-fluid

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अगले तीन महीनों तक राष्ट्रीय अभियान चलाएगी कांग्रेस

June 12, 2026


नई दिल्ली । केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ (Against Central Government’s Policies) अगले तीन महीनों तक (Over next Three Months) कांग्रेस राष्ट्रीय अभियान चलाएगी (Congress will launch National Campaign) ।

  • कांग्रेस ने देशभर में महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षा घोटालों, सामाजिक असमानता और केंद्र सरकार की विदेश नीति के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया। पार्टी ने अगले तीन महीनों तक राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक जनसंपर्क और विरोध अभियान चलाने का फैसला किया, जिसमें हर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता को मैदान में उतरने के निर्देश दिए गए हैं। इस अभियान की जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एआईसीसी मुख्यालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद दी। बैठक में संगठनात्मक रणनीतियों, आगामी आंदोलनों और राज्यसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल ने कहा, “अगले तीन महीनों तक कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाएगी। पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच जाएगा और सड़कों पर उतरकर लोगों के मुद्दे उठाएगा।”

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि आज देश महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षा घोटालों और सामाजिक असमानता जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। नीट और विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं तथा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विवादों ने लाखों युवाओं और उनके परिवारों का भरोसा डगमगा दिया है। राहुल गांधी ने प्रभावित छात्रों और युवाओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनकी आवाज को मजबूती से देश के सामने रखा।

    उन्होंने यह भी कहा कि जिन संस्थाओं और व्यवस्थाओं को बनाने में दशकों लगे, उन्हें अब कमजोर किया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस की जिम्मेदारी केवल राजनीतिक संघर्ष तक सीमित नहीं है, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा करना भी उनका कर्तव्य है। केंद्र सरकार की विदेश नीति पर निशाना साधते हुए केसी वेणुगोपाल ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्ष के बीच तीन भारतीयों की मौत हो चुकी है, लेकिन सरकार का रुख स्पष्ट नहीं दिख रहा। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर सरकार की जल्दबाजी भारतीय किसानों के हितों को नुकसान पहुंचा सकती है।

    Share:

  • ममता बनर्जी पर कानूनी शिकंजा, भड़काऊ बयान मामले में कोलकाता में FIR दर्ज

    Fri Jun 12 , 2026
    कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) में पराजय के बाद ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. पार्टी के विधायक और सांसद बगावत पर उतारू हैं. बागी विधायकों ने विधानसभा में अलग गुट बना लिया है, तो बाकी सांसद भी अलग गुट बनाने की तैयारी कर रहे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved