भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

कांग्रेस डिजिटली बनाएगी पार्टी का सदस्य, पांच रुपए लेगी नकद

  • बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को एप उपलब्ध करवाकर सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

भोपाल। कांग्रेस नए सदस्य बनाने में होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने में लगी है, क्योंकि पदाधिकारी अपने नंबर बढ़ाने के चक्कर में मतदाता सूची में से लोगों के नाम निकालकर या फिर मन से डायरियों में नाम भरकर सदस्य बना देते थे। इसके लिए अब डिजिटल के जरिए सदस्य बनाने पर जोर दिया जा रहा है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को एक मोबाइल एप उपलब्ध करवाकर यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ता इस एप के जरिए डिजिटल सदस्य बनाएंगे, लेकिन लोगों से 5 रुपए नकद लेंगे क्योंकि ऑनलाइन पैसे लेने का ऑप्शन एप में नहीं है।



एक नवंबर-2021 से शुरू हुआ कांग्रेस का सदस्यता अभियान 31 मार्च तक चलेगा। कांग्रेस में डायरी के जरिए मेन्यूअल और डिजिटल दोनों तरह से सदस्य बनाए गए हैं। अभी तक जो डिजिटल सदस्य बनाए हैं, वह गलत प्रक्रिया से बने हैं। अब एप के जरिए बनेंगे। इसके तहत प्रदेश में 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस बार सदस्य बनाने में फर्जीवाड़ा न हो, इसके लिए कांग्रेस डिजिटली सदस्य बनाने पर जोर दे रही है। इसके लिए हर बूथ पर एक पुरुष और महिला कार्यकर्ता को तैनात किया जाएगा, जो मोबाइल से सदस्य बनाएगा। पार्टी द्वारा तैयार एप पर सदस्य का मोबाइल नंबर, फोटो, मतदाता परिचय पत्र और मतदान केंद्र क्रमांक दर्ज किया जाएगा। केंद्रीय संगठन से सदस्य को मोबाइल पर संदेश भेजकर पुष्टि की जाएगी कि जो जानकारी दी गई है, वो सही है या नहीं। यदि संबंधित व्यक्ति सहमति दे देता है तो उसे दूसरा संदेश कांग्रेस सदस्य बनने का प्राप्त होगा। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे, इसके लिए जिसे सदस्य बनाया जा रहा है, उसे एसएमएस भेजकर पुष्टि भी की जाएगी। इसके बाद सदस्य को पहचान पत्र जारी किया जाएगा।

राजधानी में जल्द होगी बैठक
डिजिटल सदस्य बनाने की प्रक्रिया को कांग्रेस कार्यकताओं को समझाने के लिए जल्द ही एक बैठक भोपाल में होने जा रही है। डायरी के जरिए सदस्य बनाने पर कांग्रेस 5 रुपए शुल्क नकद ले रही है। यह शुल्क पहले शहर और जिला कांग्रेस कमेटी में जमा होगा। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजेंगे। डिजिटल सदस्य बनाने के दौरान भी यह राशि नकद ली जाएगी, क्योंकि एप पर ऑनलाइन राशि लेने का कोई ऑप्शन नहीं है। हालांकि इस सदस्यता के जरिए ही जुलाई-2022 में प्रस्तावित संगठन चुनाव होंगे। इसके लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति जल्द होगी।

Share:

Next Post

त्रिपुरा के युवक का चांद पर जमीन खरीदने का दावा, मात्र 6000 रुपये बताई कीमत, कहा- रहने की कोई योजना नहीं

Sun Feb 20 , 2022
नई दिल्ली: त्रिपुरा (Tripura) के एक युवक सुमन देबनाथ ने हाल ही में चांद (Moon) पर जमीन का एक टुकड़ा 6000 रुपए में खरीदने का दावा किया है. दक्षिण त्रिपुरा जिले के सबरूम के रहने वाले सुमन पूर्वोत्तर के पहले व्यक्ति होने का दावा करते हैं, जिन्होंने चांद पर जमीन खरीदी है. सुमन ने यह […]