
इंदौर। आखिरकार यह स्पष्ट हो गया कि इंदौर लोकसभा सीट (Indore Lok Sabha seat) पर कांग्रेस किसी निर्दलीय को समर्थन नहीं देगी, बल्कि नोटा का उपयोग करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Congress President Jitu Patwari) ने आज यहां प्रेस कांफ्रेंस में यह घोषणा की। इंदौर प्रेस क्लब में जीतू पटवारी, सज्जन सिंह वर्मा, सुरजीत चड्ढा, अश्विन जोशी, शोभा ओझा मौजूद है। जीतू पटवारी ने मीडिया के माध्यम से कहा कि भाजपा पार्टी विथ डिफरेंस की बात करती है। उनकी ये बात अब जनता के घर घर जाना चाहिए। हम चुनाव का बहिष्कार करने का नहीं कह रहे हैं। आपके पास नोटा का अधिकार है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved