
इंदौर। आज सुबह संघ कार्यालय अर्चना पर तिरंगा झंडा भेंट करने पहुंचे कांग्रेसियों का संघियों और संगठन के लोगों ने सौहाद्रपूर्ण वातावरण में उनका स्वागत किया और उनसे तिरंगा झंडा लेकर दूसरा झंडा भेंट भी किया। कांग्रेसियों ने संघ कार्यालय पर झंडा फहराने के लिए देने की घोषणा की थी और उसी के चलते शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी, अनूप शुक्ला, देवेन्द्रसिंह यादव, सत्यनारायण सलवाडिय़ा संघ कार्यालय पहुंचे थे। हालांकि इस दौरान मीडिया और अन्य लोगों को कार्यालय में जाने नहीं दिया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved