img-fluid

बिजली समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे कांग्रेसी

November 09, 2022

  • रांझी बिजली कार्यालय के सामने दिया धरना, लगाया बिजली समस्या निवारण शिविर

जबलपुर। मप्र कांग्रेस बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा के नेतृत्व में बिजली समस्याओं को लेकर आज कांग्रेसियों ने रांझी बिजली कार्यालय के सामने धरना दिया। सौरभ शर्मा ने बताया कि बिजली विभाग की लूट चुंहू ओर व्याप्त है जिसके चलते कांग्रेस पार्टी ने भी कमर कस आम बिजली उपभोक्ताओं के हित में चरणबद्ध आंदोलन प्रारंभ किया है। जिसके तहत जबलपुर के समस्त बिजली दफ्तरों के समक्ष धरना प्रदर्शन एवं शिकायत निवारण शिविर आयोजित किये जा रहे हैं।


आज सुबह 11 बजे से रांझी बिजली दफ्तर के समक्ष धरना दिया जा रहा है साथ ही आम बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निवारण के लिए दो दिवसीय शिविर भी आयोजित है। बिजली विभाग किस तरह से समूचे मध्यप्रदेश में लूट एवं आंतक का माहौल बनाये हुये हैं। प्रतिदिन सैकडों शिकायतें हमारे संगठन के संज्ञान में आती हैं जिसके चलते मध्यप्रदेश कांग्रेस बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ ने फैसला किया है कि क्रमबद्ध आंदोलन के तहत जबलपुर के समस्त बिजली दफ्तरों को घेरा जायेगा। धरने में चिंटू चैकसे, दिनेश यादव, श्रीमती कमलेश यादव, श्रीमती तलविंदर गुजराल, सतीश तिवारी, विजय रजक, अनुज श्रीवास्तव, चंदू जैन, हुकुम चंद जैन, जग्गू विश्वकर्मा आदि अन्य उपस्थित रहे।

Share:

  • गुरुकल से निकली भगवान श्रीजी की रथयात्रा

    Wed Nov 9 , 2022
    हवन कार्यक्रम के बाद श्री 1०8 सिद्ध चक्र मंडल विधान विश्व शांति महायज्ञ का समापन जबलपुर। गुरुकुल से त्रिपुरी चौक तक श्रीजी की रथ यात्रा हवन के बाद जबलपुर, अग्निबाण। श्री पिसनहारी मढिय़ा श्री तीर्थ क्षेत्र स्थित श्री दिगंबर जैन गुरुकुल में आयोजित श्री 1००8 सिद्ध चक्र मंडल विधान विश्व शांति महायज्ञ का हवन कार्यक्रम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved