अहमदाबाद। घरेलू विवाद में एक कांस्टेबल पति ने पत्नी को एसिड पीने के लिए उकसा दिया। मामले में पीड़ित के भाई ने जीजा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी को गुस्सैल प्रवृत्ति का बताया गया है। वह घर में छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करने लगता है। पुलिस कॉन्सटेबल अशोक चौहान का पत्नी जयश्री से अक्कर किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता था जयश्री के परिवार वालों के अनुसार गुस्सैल प्रवृत्ति का अशोक हर छोटी-छोटी सी बात पर मारपीट करने लगता था।
घटना शाहीबाग की है। परिजन ने बताया कि घटना के वक्त कांस्टेबल अशोक चौहान पत्नी जयश्री के साथ मारपीट कर रहा था। इसी दौरान उसने पत्नी से कह दिया कि तू एक बाप की है तो एसिड पी ले। इतना सुनते ही पत्नी ने बोतल मुंह से लगाकर एसिड गटक लिया। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित के भाई ने बताया कि अशोक लॉकडाउन के समय जयश्री को सुरेंद्रनगर स्थित मायके छोड़ गया था। कई महीनों के बाद कुछ दिन पहले ही जयश्री को अपने साथ अहमदाबाद ले आया था। यहां फिर से उसके साथ मारपीट करने लगा। यह विवाद आज जानलेवा साबित हो गया।
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) एक जनवरी को महात्मा गांधी पर एक नयी पुस्तक का विमोचन करेंगे जिसमें लिखा है कि गांधीजी की 1909 की रचना हिंद स्वराज’ ‘धर्म’ यानि सही मार्ग चुनने को लेकर है जिसका अक्सर लेकिन अपर्याप्त तरीके से आस्था अथवा मकाहब के रूप में […]
जबलपुर। गोरखपुर थानांतर्गत ब्रजमोहन नगर में बीती रात किराए का मकान खाली करने के लिए हुए झगड़े में पीडि़त से दो युवकों ने मिलकर जमकर मारपीट कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जख्मी युवक की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर, मामले को जांच में लिया है। थाना प्रभारी गोरखपुर अर्चना नागर […]
बागपत। बागपत (Baghpat) के खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के अहमदनगर नंगलाबड़ी गांव (Ahmednagar Nanglabri Village) में दलित समाज के 15 से अधिक लोगों का धोखे से धर्म परिवर्तन (fraudulent conversion) करा दिया गया। उन्हें इसकी जानकारी चार साल बाद तब हुई, जब श्रम कार्डों पर उनके नाम मुस्लिम आए। पता चलने पर शनिवार को हिन्दू जागरण […]
नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बदमाशों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे के होश उड़े हुए हैं. बदमाशों ने दिनदहाड़े पिस्टल दिखाकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों से 25 लाख की लूट की है. इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव […]