img-fluid

5 साल में ही दम तोडऩे लगे चरक अस्पताल के निर्माण

August 26, 2021

  • सिंहस्थ के दौरान 100 करोड़ की लागत से बनाया गया था 7 मंजिला भवन

उज्जैन। सिंहस्थ के दौरान करीब 100 करोड़ की लागत से आगर रोड पर 7 मंजिला मातृ-शिशु चरक अस्पताल का भवन बनाया गया था। इतने कम समय में ही यहाँ हुए कई निर्माण टूटने लगे हैं। मुख्य द्वार की एक साईड की दीवार की टाईल्स उखड़ रही है।
मातृ-शिशु चरक अस्पताल की परिसर से लेकर भवन तक में मेंटेनेंस का काम समय पर नहीं हो रहा है। अस्पताल प्रबंधन भी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। निर्माण के दो साल बाद ही चरक अस्पताल की 5वीं और 6ठी मंजिल के फर्श पर लगी टाईल्स उखडऩे लगी थी। इसके बाद परिसर में भी मेंटेनेंस नहीं होने के कारण कई टूट फूट हो रही है। अस्पताल के मुख्य द्वार के एक ओर बनी दीवार की लगातार टाईल्स उखड़ती जा रही है और परिसर में बने पाथवे की टाईल्स भी जगह-जगह से टू रही है।

Share:

  • अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत रंग लाई..19 हजार 300 लोगों को टीके

    Thu Aug 26 , 2021
    नागदा। प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सार्थक प्रयासों के चलते महाअभियान में लक्ष्य से अधिक 19 हजार 300 नागरिकों ने वैक्सीन के डोज लगवाए। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस महाभियान कि पहले से ही तैयारियां कर रखी थी, इसलिए तय 18 हजार वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पार कर लिया गया। ज्यादातर केन्द्रों पर टीका लगवाने हेतु […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved