उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत रंग लाई..19 हजार 300 लोगों को टीके

नागदा। प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सार्थक प्रयासों के चलते महाअभियान में लक्ष्य से अधिक 19 हजार 300 नागरिकों ने वैक्सीन के डोज लगवाए।
प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस महाभियान कि पहले से ही तैयारियां कर रखी थी, इसलिए तय 18 हजार वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पार कर लिया गया। ज्यादातर केन्द्रों पर टीका लगवाने हेतु भीड़ रही। आज गुरूवार को भी टीके की द्वितीय डोज सभी केन्द्रों पर लगाई जा रही है। टीकाकरण की सफलता को लेकर प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का पुरा अमला लगा हुआ था। सुबह 5 बजे से ही एसडीएम आशुतोष गोस्वामी, बीएमओ डॉ. कमल सोलंकी व अन्य सिविल हॉस्पिटल स्थित कंट्रोल रूम पहुंच गए थे तथा पूरे अभियान पर सतत नजर बनाए हुए थे। प्रशासन द्वारा टीकाकरण हेतु 66 केन्द्रों को बनाया गया था।

Share:

Next Post

Mahakaal की शाही सवारी परंपरागत मार्ग से निकालने की माँग उठी

Thu Aug 26 , 2021
कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर दी चेतावनी उज्जैन। भगवान महाकाल की शाही सवारी को परंपरागत मार्ग से पूरे वैभव के साथ निकालने की मांग को लेकर गत दिवस शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष के साथ कांग्रेसियों ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया और मांग की कि शाही सवारी निकालने की […]