img-fluid

इंदौर में फ्लाई ओवर के निर्माण का कार्य हुआ शुरू

October 05, 2023

  • मुख्यमंत्री चौहान द्वारा विगत दिनों फ्लाई ओवरों का किया गया था भूमिपूजन
  • शहर में चार स्थानों पर बन रहे हैं फ्लाई ओवर

इंदौर (Indore)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विगत दिनों इंदौर में चार फ्लाई ओवरों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया था। जिसके तुरंत बाद इन फ्लाई ओवरों के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। म.प्र.सडक विकास निगम लिमि. के संभागीय प्रबंधक श्री राकेश जैन ने बताया कि इंदौर शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिये देवास नाका चौराहा लागत 74.49 करोड़ रूपये, सत्यसांई चौराहा लागत 62.45 करोड रूपये, मूसाखेडी चौराहा लागत राशि 67.02 करोड रूपये एवं आई.टी. पार्क चौराहा लागत राशि 63.33 करोड रूपये पर 6 लेन फ्लाई ओवर का निर्माण किया जाना है।


  • इन चारों स्थानों पर मुख्यमंत्री जी के भूमि पूजन के पश्चात् तत्काल निर्माण कार्य प्रांरभ कर दिया गया है। सत्यसांई चौराहे एवं आई.टी. पार्क चौराहे पर 6 लेन फ्लाई ओवर निर्माण हेतु निविदा उपरांत ठेका मेसर्स नारायणदास कंस्ट्रक्शन कलकत्ता को दिया गया है। देवास नाका एवं मुसाखेडी चौराहे पर 6 लेन फ्लाई ओवर निर्माण हेतु निविदा उपरांत ठेका मेसर्स वेल्जी रत्न सोरठीया इन्फ्रा प्रा.लि. वडोदरा गुजरात को प्रदान किया गया है। अनुबंधानुसार उक्त चारों फ्लाई ओवर की निर्माण अवधि 24 माह निर्धारित की गई है। ठेकेदार कंपनियों द्वारा उक्त कार्य निर्धारित अवधि के पूर्व पूर्ण करने का आवश्वासन दिया गया है। इन फ्लाई ओवरों के बन जाने से इंदौर शहर में यातायात सुगम हो सकेगा।

    Share:

  • 5 अक्टूबर की 10 बड़ी खबरें

    Thu Oct 5 , 2023
    1. संजय सिंह की गिरफ्तारी से “आप” की चुनावी रणनीति पर पड़ेगा बुरा असर, हो सकता है ये बड़ा नुकसान आप सांसद संजय सिंह (AAP MP Sanjay Singh) की गिरफ्तारी (arrest) के बाद पार्टी नए सिरे से रणनीति बनाएगी। संजय सिंह संसद में आप की आवाज हैं और ‘इंडिया’ के साथ गठबंधन (India alliance) के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved