जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

बारिश के मौसम में खजूर का सेवन दे सकता है ये आठ फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल

नई दिल्ली। दुनिया में ऐसे तमाम फल और ड्राई फ्रूट्स हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए लाभदायक भी होते हैं। इन्हीं में से एक है खजूर। इसमें कई तरह के पोषक तत्व और खनिज होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं और बीमारियों को दूर भगाते हैं। चूंकि अभी बारिश का मौसम है और इस मौसम में तरह-तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है।

आपको खजूर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इस फल की सबसे बड़ी खासियत ये है कि आप इसे ताजा भी खा सकते हैं और चाहें तो सुखाकर भी खा सकते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि खजूर एक ऐसा फल है, जो प्राकृतिक रूप से पाचन क्रिया में मदद करता है। अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है, तो खजूर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

शरीर को देता है ऊर्जा : कई लोग बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस करते हैं या कई लोगों को दोपहर में सुस्ती या आलस लगने लगता है, ऐसे लोगों को खजूर का सेवन जरूर करना चाहिए। इसे खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। खजूर का सेवन वैसे लोगों के लिए अच्छा है, जिन्हें बार-बार मीठा खाने की इच्छा होती है। यह अन्य मीठे खाद्य पदार्थों की तरह शरीर के लिए नुकसानदायक भी नहीं होता है। 


हड्डियों को बनाता है मजबूत : खजूर में अच्छी खासी मात्रा में वैसे खनिज पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी होते हैं। दरअसल, उम्र बढ़ने के साथ ही लोगों की हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं, ऐसे में अगर आप पहले से ही खजूर का सेवन कर रहे हैं, तो इससे आपकी हड्डियां लंबे समय तक मजबूत रहेंगी। इसके नियमित सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की बीमारी में होने वाले दर्द को दूर करने में भी मदद मिलती है। 

ऐसे लोगों को जरूर खाना चाहिए खजूर : खजूर को आयरन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। इसलिए विशेषज्ञ कहते हैं कि जो लोग एनीमिया के शिकार हैं, उन्हें खजूर का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा खजूर के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद मिलती है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम रहता है। 

ये फायदे भी हैं खजूर के : खजूर को त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके नियमित सेवन से त्वचा को लंबे समय तक सुंदर बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह बालों को भी मजबूत करता है और सबसे जरूरी कि खजूर में विटामिन-सी भी पाया जाता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है।

Share:

Next Post

नाग पंचमी -काल सर्प दोष दूर करने के जानिए आसान उपाए

Wed Aug 11 , 2021
नई दिल्‍ली। श्रावण मास (shravan month) भगवान शिव का अतिप्रिय महीना होता है। इसलिए इस माह की पूजा-पाठ, भक्ति के लिए सबसे खास माना जाता है। इस समय देश के सभी शिवालयों में भक्‍तों की अच्‍छी खासी भीड़ भी देखी जा सकती है। इसी महीने में शिव जी द्वारा गले में धारण किए जाने वाले […]