
भोपाल। कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के बीच अपनी मांगों को लेकर हड़ताल (Strike) पर गए प्रदेश के 19 हजार से अधिक संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी (Contract Health Worker) आज ताली, थाली बजाकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी (Contract Health Worker) संघ की ओर से कहा गया है कि संविदा कर्मचारी 17 मई से आंदोलन कर रहे है, लेकिन सरकार हमारी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। कोरोना काल में हम हड़ताल नहीं करना चाहते, लेकिन सरकार की अनदेखी ने हमें सोमवार (Monday) से काम बंद हड़ताल पर जाने पर मजबूर कर दिया। इससे सवाओं पर पडऩेे वाले प्रभाव एवं मरीजों को होने वाली असुविधाओं की पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। मिश्रा ने बताया कि आज सभी जिला मुख्यालयों पर अपनी मांगों के समर्थन में ताली, थाली बजाकर प्रदर्शन किया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved