बड़ी खबर राजनीति

कोरोनाः कांग्रेस ने कहा-नींद से जागिए, गप्पबाजी बहुत हुई

पीएम मोदी ने कहा- भारत संभली हुई स्थिति में
नई दिल्ली। देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। बढ़ते मामलों की संख्या हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस बीच कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आज ट्वीट करके निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा है कि कोरोना की ग्रोथ रेट भारत में सबसे ज्यादा है। पीएम मोदी नींद से जागिए और गांधी-नेहरू के भारत में आइए। कांग्रेस लगातार कोरोना को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर रही है। कांग्रेस ने बीजेपी के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा है, ”कोरोना की ग्रोथ रेट भारत में सबसे ज्यादा है। आपको मालूम है प्रधानमंत्री जी? अगर आप नींद में हैं, तो जागिए। ख्यालों में हो, तो वास्तविकता में आइए। किसी और भारत में हैं, तो गांधी-नेहरू वाले भारत में आइए। सच को स्वीकारिए। गप्पबाजी बहुत हुई, अब काम कीजिए।

दरअसल इससे पहले बीजेपी ने पीएम मोदी के एक बयान को ट्वीट करके लिखा था, ”देश में जिस तरह सही समय पर सही फैसले लिए गए, आज उसी का परिणाम है कि भारत अन्य देशों के मुकाबले, काफी संभली हुई स्थिति में है। देश में कोरोना से होने वाली मृत्यु, बड़े-बड़े देशों के मुकाबले, काफी कम है। रिकवरी रेट अन्य देशों के मुकाबले बहुत ज्यादा है। इसी ट्वीट के बाद कांग्रेस ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री को कहा कि नींद से जागिए।

बता दें कि देश में आज कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 14 लाख 83 हजार 157 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 47 हजार 704 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं 654 लोगों की मौत हुई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 33,425 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 लाख 52 हजार 743 ठीक हुए हैं और चार लाख 96 हजार लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Share:

Next Post

शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने को भाजपा तैयार: चंद्रकांत पाटील

Tue Jul 28 , 2020
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कहा कि राज्य के हित के लिए भाजपा शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने को तैयार है। पाटील ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है, इसलिए मुख्यमंत्री का निर्णय भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा। चंद्रकांत पाटील ने मंगलवार को मुंबई में पत्रकारों को बताया […]