भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना के 843 नये मामले सामने आए हैं जबकि 18 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 40 हजार 734 हो गई है। वहीं, प्रदेश में कोरोना से अब तक 1033 लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार देर शाम जारी कोरोना से सम्बंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई।बुलेटिन में राहत की बात यह बताई गई है कि राज्य में अब तक 30,596 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं और वे स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर जा चुके हैं। अब प्रदेश में कोरोना के सक्रिय प्रकरण 9105 हैं। प्रदेश का रिकवरी रेट 75 फीसदी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved