बड़ी खबर

महाराष्ट्र में कोरोना कहर, संक्रमितों की संख्या पहुंची 5 लाख के पार


मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार सुबह तक कोरोना वायरस के अब तक के सर्वाधिक 12,822 नए मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले 5,03,084 तक पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से 275 मरीजों की मौत के बाद राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17,367 हो गई। हालांकि, रिकॉर्ड 11,082 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिससे ठीक हुए कोरोना वायरस रोगियों की संख्या 3,38,362 पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में अब 1,47,048 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य की राजधानी मुंबई में 1,304 नए मामले सामने आए और 58 मौतें हुईं। महानगर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,22,316 और मृतकों की संख्या बढ़कर 6,751 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि पुणे शहर में शनिवार को सबसे अधिक 1,457 नए मामले सामने आए, जबकि 39 मौतें हुईं। पुणे शहर में कुल मामलों की संख्या 69,500 है और मृत्यु का आंकड़ा 1,744 है। राज्य में अब तक 26,47,020 जांच की गई हैं। पूरे मुंबई महानगर क्षेत्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 3,744 नए मामले सामने आए, जिससे क्षेत्र में कुल मामले 2,63,619 हो गए, जबकि 137 मौतों के बाद इस क्षेत्र में मृतकों की कुल संख्या 10,629 हो गई।

उन्होंने बताया कि नासिक में अब तक 47,076 मामले सामने आये हैं और 1,400 मौतें हुई हैं। कोल्हापुर मंडल में 15,297 मामले हैं, जबकि 405 मौतें हुई हैं। औरंगाबाद मंडल में 20,077 मामले हैं और 668 मौतें हुई हैं। लातूर मंडल में 9,822 मामले हैं और 327 मौतें हुई हैं। अकोला मंडल में 9,734 मामले हैं और 312 मौतें हुई हैं, तो वहीं नागपुर मंडल में अब तक 10,243 मामले सामने आए हैं, जबकि 205 मौतें हुई हैं। राज्य में 9,89,612 लोग गृह पृथक-वास में हैं, जबकि 35,625 लोग संस्थागत पृथक-वास में हैं।

Share:

Next Post

लेबनान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, हिंसक प्रदर्शन में अबतक 490 घायल

Sun Aug 9 , 2020
काहिरा (मिस्त्र)। लेबनान के बेरुत में हुए विनाशकारी विस्फोट के बाद सरकार के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। शनिवार को यहां सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़प में अब तक 490 लोग घायल हो चुके हैं। आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं का हवाला देते हुए, लेबनान के अल-मनार चैनल ने इस बारे […]