
नई दिल्ली । कोरोना (Corona) वायरस में एक और स्वदेशी टीका असरदार ( vaccine effective) मिला है। जायडस कैडिला कंपनी (Zydus Cadila Company) की ओर से तैयार किया गया यह टीका दो चरण के परीक्षण में असरदार मिला है। कंपनी ने दावा किया कि अब तीसरे और अंतिम चरण के परीक्षण के लिए देश के अलग अलग हिस्सों में 30 हजार लोगों को शामिल किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार जायडस कैडिला ने इस टीके पर अब तक दो मानव परीक्षण किए हैं। करीब एक हजार लोगों को परीक्षण के दौरान डोज दी गई थी जिसमें पता चला है कि टीका देने के बाद लोगों में पर्याप्त मात्रा में एंटीबॉडीज मिल रहे हैं। अब कंपनी की ओर से तीसरे चरण के परीक्षण के लिए आवेदन किया है। इससे पहले भारत बायोटेक कंपनी ने आईसीएमआर के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर देश का पहला स्वदेशी टीका तैयार किया है जोकि अभी तीसरे परीक्षण में चल रहा है।
जाइडस समूह के चेयरमेन डॉ. पंकज आर पटेल ने बताया कि यह स्वदेशी टीका सुरक्षित भी है और कोरोना संक्रमण से बचाव भी कर सकता है। दोनों चरण के परिणामों को सरकार के साथ साझा किया गया है। अगले सप्ताह तक परिणामों की समीक्षा करने के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved