बड़ी खबर

पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 3,14500, पिछले 24 घंटों में आए 628 नये मरीज

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, प्रतिदिन जांच की संख्या में भी भारी वृद्धि हुई है। इसके बावजूद संक्रमितों की संख्या में काफी कमी दर्ज की जा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 628 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 3,14500 हो गई है जिसमें से 301337 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 830 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 11039 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 1904 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि, 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 168 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 211682 है। जबकि 207525 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 131 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3179 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 975 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में नये मरीजों की संख्या 19 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 32431 है। जबकि 31246 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 90 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 796 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 366 मरीजों की मौत हुई हैं।

मणिपुर में नये मरीजों की संख्या 250 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 23650 है। जबकि 20374 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 356 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3038 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 238 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में नये मरीजों की संख्या 31 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 16092 है। जबकि 15036 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 64 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1007 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 49 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में नये मरीजों की संख्या 58 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 11397 है। जबकि, 10392 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 57 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 895 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 110 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 75 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 10852 हो गई है। 9241 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 38 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 1442 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 61 मरीज की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 14 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 4736 हो गई है। 4320 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 61 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 230 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 100 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 13 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 3660 हो गई है। 3203 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 33 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं। जबकि 452 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 05 मरीज की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Share:

Next Post

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, दिसंबर में नहीं खुलेंगे स्कूल

Tue Nov 24 , 2020
बेंगलुरु । कर्नाटक सरकार ने कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर दिसंबर में स्कूलों को नहीं खोलने का फैसला किया। स्कूलों को फिर से खोले जाने के संबंध में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें फैसला हुआ कि दिसंबर के तीसरे सप्ताह में फिर से बैठक कर इस संबंध में […]