img-fluid

कोरोना कहर, भारत में टूटा अमेरिका का रिकॉर्ड, एक दिन में 900 से अधिक लोगों की जान गई

August 30, 2020

नई दिल्‍ली ।  भारत में कोरोना के मामले कम होनी की जगह आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण 78 हजार से ज्यादा मामले आए और 900 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। महामारी से मौत के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। इससे पहले तीसरे नंबर पर मैक्सिको था, जहां 63,146 लोग महामारी से जान गंवा चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 78,761 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 35,42,733 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 63,498 तक पहुंच गई है।

मंत्रालय के अनुसार देश में इस समय कोविड-19 के 7,65,302 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 27,13,933 लोग ठीक हो चुके हैं। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.80% हो गई है। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 22% हो गई है।
कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 4,417 बढ़कर 1,85,467 हो गयी तथा 328 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 24,103 हो गया। इस दौरान 11,541 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,54,711 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।
आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजों की संख्या 1,490 बढ़ने से सक्रिय मामले 97,681 हो गये। राज्य में अब तक 3,796 लोगों की मौत हुई है, वहीं कुल 3,12,687 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 99 की वृद्धि हुई है और यहां अब 86,465 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 5,483 पर पहुंच गया है तथा अब तक 2,35,128 लोग स्वस्थ हुए हैं।

Share:

  • जंगलराज का खूनी दायरा पहुंचा सीएम आवास के पास: प्रियंका

    Sun Aug 30 , 2020
    लखनऊः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ के गौतमपल्ली क्षेत्र में रेलवे अधिकारी की पत्नी पुत्र की हत्या को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात दर्शाती है कि जंगलराज का खूनी दायरा मुख्यमंत्री आवास के करीब तक पहुंच गया है। वाड्रा ने ट्वीट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved