बड़ी खबर

कोरोना काबू से बाहर, 24 घंटे में आए 2.32 लाख नए मामले

  • विश्व में अब तक 5.86 लाख लोगों की मौत
  • दुनिया में एक करोड़ 36 लाख से अधिक संक्रमित

नई दिल्ली। कोरोना महामारी दुनियाभर में काबू में नहीं आ रही है. हर दिन दो लाख से ज्यादा कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है. दुनिया में पिछले 24 घंटे में 2.32 लाख नए मामले सामने आए हैं और 5,693 लोगों की मौत हो गई। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनिया में एक करोड़ 36 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि मरने वालों की संख्या पांच लाख 86 हजार के पार पहुंच गई है। राहत की बात ये है कि ठीक होने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है और अबतक 80 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। दुनियाभर में अभी भी 50 लाख एक्टिव केस हैं और इनका इलाज जारी है।
अमेरिका अभी भी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर है। यहां अब तक 36 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं, जबकि एक लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं ब्राजील में भी कोरोना का कहर बरकरार है। ब्राजील में 19 लाख से ज्यादा लोग वायरस से संक्रमित हैं। ब्राजील के बाद भारत और साउथ अफ्रीका में संक्रमितों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है।
अमेरिका-केस- 3,615,991, मौतें- 140,101
ब्राजील- केस- 1,970,909, मौतें- 75,523
भारत- केस- 970,169, मौतें- 24,929
रूस- केस- 746,369, मौतें- 11,770
पेरू-केस- 337,724, मौतें- 12,417
चिली- केस- 321,205, मौतें- 7,186
मैक्सिको- केस- 311,486, मौतें- 36,327
साउथ अफ्रीका-केस- 311,049, मौतें- 4,453
स्पेन: केस- 304,574, मौतें- 28,413
यूके: केस- 291,911, मौतें- 45,053
16 देशों में दो लाख से ज्यादा केस
ब्राजील, रूस, स्पेन, यूके, इटली, भारत, पेरू, चिली, इटली, ईरान, मैक्सिको, पाकिस्तान, टर्की, साउथ अरब, साउथ अफ्रीका और जर्मनी में कोरोना मामलों की संख्या दो लाख पार हो चुकी है। वहीं बांग्लादेश में भी 1 लाख 90 हजार से ज्यादा मामले आए हैं। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा केस के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है, जबकि सबसे ज्यादा मौत की लिस्ट में आठवें नंबर पर है।

Share:

Next Post

मुंबई में आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट, निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

Thu Jul 16 , 2020
मुंबई। मुंबई और तटीय महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश के मद्दनेजर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को चेतावनी स्तर को ‘ऑरेंज’ से बढ़ाकर ‘रेड’ कर दिया है। शहर में मंगलवार रात से भारी बारिश जारी है। भारी बारिश से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बारिश के ट्रैफिक की रफ्तार रुक […]