img-fluid

कोरोना में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर भाजपा ने लोगों की सहायता की: आदेश गुप्ता

September 30, 2020

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना संकट के मध्य अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बगैर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर, बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंद लोगों की हर संभव सहायता की है।

गुप्ता ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान “सेवा ही संगठन“ का जो मंत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को दिया था, उस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े ही समर्पण और निष्ठा के साथ गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा की। उन्होंने कहा कि दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमेश बिधूड़ी ने भाजपा कार्यकर्ताओं, वॉलिंटियर और सामाजिक संगठनों से निरंतर संवाद किया और कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने का जो उत्कृष्ट काम उन्होंने किया है वह सराहनीय है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांत एकात्म मानववाद और अंत्योदय को जीवन में अंगीकार करने का काम बहुत ही खूबसूरती के साथ किया है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • आज से शुरू होगी कोयला खदानों की ऑनलाइन निलामी

    Wed Sep 30 , 2020
    – 23 कोयला खदानों के लिए 46 कंपनियों से 82 बोलियां मिली नई दिल्‍ली। वाणिज्यिक खनन के लिए नीलाम किए जाने वाले 38 कोयला खदानों में से 23 खदानों की आज बुधवार से ऑनलाइन बोली शुरू हो जाएगी। कोयला मंत्रालय की ओर से दी जानकारी में कहा गया है कि उसे वाणिज्यिक खनन के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved