img-fluid

उज्जैन में कोरोना संदिग्ध महिला की मौत!

January 20, 2022

उज्जैन। शासकीय जिला अस्पताल की आईसीयू (ICU) में उपचाररत शाजापुर जिले की वृद्ध महिला की उपचार के दौरान बुधवार रात्रि को मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि महिला को कोरोना हुआ था और वह पॉजीटिव्ह थी। नोडल अधिकारी डॉ.एच.पी.सोनानिया (Dr.HP Soniania) के अनुसार महिला का सेम्पल आरटीपीसीआर (RTPCR) के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने तक कोरोना संदिग्ध माना जाएगा। इधर परिजनों ने कोरोना प्रोटोकाल के साथ अंतिम संस्कार किया।

शाजापुर जिले की वृद्ध महिला उज्जैन के एक निजी अस्पताल में उपचाररत थी। करीब 6 दिन उपचार चलने के बाद महिला को निजी अस्पताल ने छुट्टी दे दी। गंभीर अवस्था में महिला को श्वास की तकलीफ होने पर शासकीय जिला अस्पताल, उज्जैन में लाया गया। यहां डॉ.अजय निगम ने आईसीयू में भर्ती किया और उपचार दे रहे थे। बुधवार रात्रि को उसकी मौत हो गई।



परिजनों के अनुसार मृतका के शव को किट में लपेटा गया। दो स्वास्थ्य कार्यकर्ता पीपीई किट पहनकर शव के साथ चक्रतीर्थ तक गए। मृतका के बेटे को भी पीपीई किट पहनाई गई। विद्युत शवदाह गृह में कोरोना प्रोटोकाल के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

यह कहना है जिम्मेदारों का

इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ.पी.एन.वर्मा से चर्चा की गई तो उन्होंने कहाकि उन्हे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। डॉ.अजय निगम उपचार कर रहे थे,उनसे बात कर लो। डॉ.अजय निगम से चर्चा की गई तो उन्होने कहाकि महिला गंभीर बीमार थी। श्वास की तकलीफ थी। उन्हे नहीं पता कि महिला को कोरोना था या नहीं? नोडल अधिकारी डॉ.एच.पी.सोनानिया से पूछ लो। डॉ.सोनानिया ने चर्चा में कहाकि महिला का सेम्पल बुधवार को लिया गया था। आरटीपीसीआर जांच अभी आई नहीं है। महिला कोरोना संदिग्ध थी। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। इधर परिजनों ने दावा किया कि उन्हे यही बताया गया था कि महिला कोरोना पॉजीटिव्ह है। साथ ही अंतिम संस्कार की सारी प्रोसेस कोरोना प्रोटोकाल के साथ हुई थी।

आगर की महिला भी गंभीर

इधर कोविड हॉस्पिटल,शा.माधवनगर में आगर जिले की एक महिला का उपचार चल रहा है। वह भी कोरोना संदिग्ध है। उसकी हालत गंभीर है। डॉ.सोनानिया के अनुसार इस महिला का सेम्पल भी आरटीपीसीआर जांच के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। महिला इस समय वेंटीलेटर पर है।

 

Share:

  • सरकार बनी तो सरकारी कर्मचारियों के लिए शुरू करेंगे पुरानी पेंशन योजना: अखिलेश यादव

    Thu Jan 20 , 2022
    लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election) को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है और इसको लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया. अखिलेश ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो हम पुरानी पेंशन व्यवस्था शुरू […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved