बड़ी खबर

Corona update: देश में संक्रमितों की संख्या पहुंची 29 लाख के पार, 24 घंटे में आए 70 हजार नए केस


नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण कितनी तेज गति के साथ फैलता जा रहा है, इसका अंदाजा रोज बढ़ने वाले मामलों की संख्या को देखकर ही लगाया जा सकता है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 68,898 नए मरीज सामने आए और 983 लोगों की मौतें हो गई। ये कोरोना मामलों की संख्या दुनिया में एक दिन में आए मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है। अमेरिका और ब्राजील में बीते दिन क्रमश: 45,341 और 44,684 नए मामले आए हैं। इससे पहले भारत में 19 अगस्त को रिकॉर्ड 69,652 कोरोना मामले आए थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 29 लाख 5 हजार 823 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 54,849 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 6 लाख 92 हजार हो गई और 21 लाख 58 हजार 946 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है।
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिर कर 1.89% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 24% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 74% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
ICMR के मुताबिक, 20 अगस्त तक कोरोना वायरस के कुल 3 करोड़ 36 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट 8 प्रतिशत से कम है।
आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है।

Share:

Next Post

तेलंगाना के श्रीशैलम पावर स्टेशन में लगी भीषण आग, 9 लोगों के फंसे होने की आशंका

Fri Aug 21 , 2020
दराबाद। तेलंगाना के श्रीशैलम बांध के किनारे स्थित भूमिगत पनबिजली स्टेशन पर शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। स्टेशन से अब तक 10 लोगों को निकाला जा चुका, जिसमें से 6 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक की खबर के मुताबिक 9 और लोग अभी भी स्टेशन के […]