बड़ी खबर

Coronavirus In India: देश में कोरोना के मामले 78 लाख के पार

24 घंटे में आए 53,370 नए मामले, 7 लाख से कम हुए एक्टिव केस

महाराष्ट्र में मृतकों की संख्या पहुंची 40 हजार के पार

नई दिल्ली। देश में शनिवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) के 54,000 से ज्यादा मामले आए और करीब 650 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। वहीं 65,000 से ज्यादा लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Mohfw) द्वारा अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे के दौरान 53,370 नए मामले आए।

मंत्रालय ने कहा कि वह अपने आंकड़ों का मिलान ICMR से कर रहा है। मंत्रालय ने कहा कि देश में फिलहाल 6,80,680 लोग कोरोना से अभी संक्रमित हैं, वहीं डिस्चार्ज हो चुके लोगों की संख्या 70,16,046 और मृतकों की संख्या 1,17,956 है। बीते 24 घंटे में जहां एक्टिव केसों की संख्या 14,829 कम हुई तो वहीं 67,549 लोग ठीक या डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके साथ ही इस समयावधि में 650 लोगों की मौत हो गई।

इसके साथ ही ICMR ने कहा कि शुक्रवार को 12 लाख 69 हजार 479 लोगों की सैंपलिंग हुई। वहीं 23 अक्टूबर तक 10 करोड़ 13 लाख 82 हजार 564 लोगों की जांच हो चुकी है। Mohfw ने बताया कि फिलहाल देश में 8.96 फीसदी केस एक्टिव हैं। वहीं 89.53 फीसदी लोग ठीक या डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं 1.51 फीसदी लोगों की मौत हो चुकी है। देश में फिलहाल 78 लाख 14 हजार 682 मामले हैं।

महाराष्ट्र में 7 हजार से ज्यादा मामले आए
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,347 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में शुक्रवार को इसके कुल मामले बढ़कर 16,32,544 हो गई। राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिन में राज्य में कोविड-19 से 184 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 43,015 हो गई।

Share:

Next Post

Sex Racket: मुंबई में 5 स्टार होटल से पकड़ी गई टीवी एक्ट्रेस और बेली डांसर

Sat Oct 24 , 2020
मुंबई। मुंबई (Mumbai) की उपनगरी गोरेगांव (Goregaon) के एक पांच-सितारा होटल में चल रहे देह व्यापार रैकेट (Sex Racket) का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने एक बॉलीवुड एक्ट्रेस सहित तीन लड़कियों को वहां से पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा देह व्यापार (रोकथाम) […]