
बाइक सवार ने मोदीजी और उषा ठाकुर का उदाहरण दिया तो 200 रुपए की रसीद फाड़ दी
इंदौर। कोरोना से बचने के लिए मास्क (Mask) के साथ-साथ मुंह पर तीन लेयर वाला गमछा भी बांधा जा सकता है, लेकिन निगम ( Corporation) के कर्मचारी इससे इत्तेफाक नहीं रखते। कल एक ऐसे ही व्यक्ति का चालान बना दिया गया, जबकि उसने कहा कि मोदीजी और प्रदेश सरकार की मंत्री भी गमछा मुंह पर बांधती हैं।
कल महेश कारपेंटर नामक एक व्यक्ति खजराना (Khajrana) थाने से गुजर रहा था। वहां चौराहे पर खड़े निगमकर्मियों ने उसे रोका और कहा कि मास्क (Mask) क्यों नहीं पहना है तो उसने बताया कि मैंने गमछा तो पहना हुआ है, लेकिन निगमकर्मी नहीं माने और कहा कि स्पॉट फाइन तो भरना पड़ेगा। महेश ने यह भी कहा कि मंत्री उषा ठाकुर (Usha Thakur) और प्रधानमंत्री (Prime Minister) तक गमछा पहनकर मुंह ढंकते हैं, लेकिन निगमकर्मी नहीं माने और उसका चालान काट दिया। युवक का कहना था कि पिछले साल ट्रिपल लेयर गमछा लगाने की भी अनुमति दी थी, लेकिन निगमकर्मियों का कहना था कि गमछे को मान्यता नहीं है। महेश के पास 200 रुपए नहीं थे तो वहां मौजूद निगमकर्मी ने पेटीएम (Paytm) से उसके खाते में 200 रुपए डलवाए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved