img-fluid

भागीरथपुरा हादसे के कारण निगम के अधिकारी, इंजीनियर का नहीं हुआ सम्मान 

January 27, 2026

इंदौर। भागीरथपुरा में हुए दूषित जल हादसे का यह परिणाम रहा की इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर इंदौर नगर निगम के अधिकारियों और इंजीनियरों का सम्मान नहीं किया गया। इस बार सफाई मित्रों और विभिन्न विभागों के बाबुओं तक सम्मान को सीमित कर दिया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर वर्ष जब नगर निगम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा झंडा वंदन किया जाता है तो उसके बाद में वर्ष के दौरान श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाता है। इस बार भी गणतंत्र दिवस पर झंडावंदन का कार्यक्रम हुआ और उसके बाद में सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इस समारोह में 50 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

इस बार के सम्मान समारोह की खासियत यह थी कि इसमें निगम के एक भी अधिकारी और फील्ड के एक भी इंजीनियर का सम्मान नहीं किया गया। भागीरथपुरा में हुए दूषित जल हादसे के परिणाम स्वरूप नगर निगम के द्वारा इंजीनियरों को सम्मान से अलग रखा गया। इन सभी के स्थान पर सफाई मित्रों और विभिन्न विभागों में काम करने वाले बाबू को सम्मानित कर इस सम्मान समारोह को पूर्ण किया गया।

Share:

  • इंदौर: यूजीसी के नए रेगुलेशन पर बढ़ा विवाद, करणी सेना का हनुमान चालीसा के साथ प्रदर्शन

    Tue Jan 27 , 2026
    ​इंदौर। ​इंदौर (Indore) में यूजीसी (UGC) के नए कानून ‘प्रमोशन ऑफ इक्विटी फॉर हायर एजुकेशन रेगुलेशन 2026’ को लेकर विरोध की आग तेज हो गई है। राजपूत करणी सेना (Karni Sena) ने इस कानून (La) को भेदभावपूर्ण बताते हुए अपना विरोध दर्ज कराने के लिए एक अनोखा तरीका चुना और सार्वजनिक रूप से हनुमान चालीसा का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved