बड़ी खबर

भ्रष्टाचार भी ‘सत्याग्रह’ कर सकता है… कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने यूं साधा निशाना


नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ईडी दफ्तर पहुंच चुके हैं। बहन प्रियंका गांधी, वरिष्ठ नेता और हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी साथ हैं। इससे पहले कांग्रेस ने पार्टी मुख्यालय से लेकर ईडी दफ्तर तक शक्ति प्रदर्शन भी किया। अब इस पर भाजपा ने निशाना साधा है। कांग्रेस के प्रदर्शन को भाजपा ने ‘भ्रष्टाचार का जश्न’ कहा है।

भाजपा नेता व पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, दुनिया देख रही है कि कैसे भ्रष्टाचार भी ‘सत्याग्रह’ कर सकता है। महात्मा गांधी ने दुनिया को सच्चाई के लिए लड़ना सिखाया जबकि कांग्रेस ने दुनिया को भ्रष्टाचार का जश्न मनाने और उसके लिए लड़ने की शिक्षा दी। उन्होंने कहा, यह राजनीतिक मामला नहीं है। गांधी परिवार जमानत पर बाहर है।


खुद को री-लॉन्च करने की नाकाम कोशिश बंद करें राहुल
संबित पात्रा ने कहा, यह जश्न-ए-भ्रष्टाचार है। भ्रष्टाचार के लॉन्चिंग पैड से राहुल गांधी खुद को री-लॉन्च करने की नाकाम कोशिश बंद करें। भ्रष्टाचार को कबूल करें। इससे पहले पात्रा ने कहा था, ये नकली गांधी, नकली सत्याग्रह करके गांधी जी की आत्मका को तकलीफ पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा, जब कोई गलती नहीं की है तो डर क्यों है?

कांग्रेस ने क्या कहा?
कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कहा, राहुल गांधी के नेतृत्व में सत्य का संग्राम जारी रहेगा। आजादी की लड़ाई के दौरान अंग्रेज भी कांग्रेस की आवाज को दबा नहीं पाए, फिर यह सत्ताधारी सरकार कैसे हमारी आवाज को दबाएगी। उन्होंने मोदी सरकार को कायर बताते हुए कहा। मोदी सरकार ने कई बैरिकेटिंग और पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। मध्य दिल्ली में अघोषित आपातकाल लगाया है। यह साबित करता है कि मोदी सरकार कांग्रेस से हिल गई है।

Share:

Next Post

18 जून से शुरू होने जा रहें इन राशि वालों के अच्‍छे दिन, शुक्रदेव की कृपा से होंगे मालामाल!

Mon Jun 13 , 2022
नई दिल्‍ली। ज्योतिष शास्त्र(Astrology) में नवग्रहों में शुक्रदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। हर ग्रह एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। शुक्र ग्रह को सुख-सुविधा, कला, साहित्य और भोग-विलास आदि का कारक माना गया है। जन्मकुंडली में शुक्र ग्रह की शुभ स्थिति जातक को अच्छे परिणाम (good results) […]