जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

18 जून से शुरू होने जा रहें इन राशि वालों के अच्‍छे दिन, शुक्रदेव की कृपा से होंगे मालामाल!

नई दिल्‍ली। ज्योतिष शास्त्र(Astrology) में नवग्रहों में शुक्रदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। हर ग्रह एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। शुक्र ग्रह को सुख-सुविधा, कला, साहित्य और भोग-विलास आदि का कारक माना गया है। जन्मकुंडली में शुक्र ग्रह की शुभ स्थिति जातक को अच्छे परिणाम (good results) देती है। कहते हैं कि शुक्रदेव कुंडली में उच्च स्थान पर विराजमान होने पर फर्श से अर्श तक पहुंचा देते हैं। शुक्र ग्रह 18 जून को अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश करेंगे और यहां 13 जुलाई तक रहेंगे। शुक्र गोचर (Venus transit) का जानें किन राशि वालों को मिलेगा लाभ-

मेष-
18 जून को वृषभ राशि(Taurus) में होने वाले शुक्र गोचर का लाभ मेष राशि वालों को मिलेगा। मेष राशि के जातकों को सफलताएं मिलेंगी। व्यापारियों को धन लाभ होगा। व्यापार को गति मिल सकती है। लंबे समय से अटका धन प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन (married life) सुखद हो सकता है। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

वृषभ-
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र राशि परिवर्तन लाभकारी रहने वाला है। शुक्र गोचर आपकी आर्थिक स्थिति (economic condition) में सुधार करेगा। आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा करने वाले जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। इस अवधि में कोई नया कार्य प्रारंभ करना शुभ रहेगा।



कर्क-
कर्क राशि वालों के लिए 18 जून को होने वाला शुक्र गोचर आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। इस गोचर के प्रभाव से आपको आय में वृद्धि मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्की की संभावना है। पदोन्नति के योग बनेंगे। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। आर्थिक लाभ हो सकता है और आप धन संचय करने में सफल रहेंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

सिंह-
सिंह राशि वालों के लिए शुक्र गोचर जीवन में खुशियां ला सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नई नौकरी मिल सकती है। लंबे समय से नौकरी में परिवर्तन की राह देखने को वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। साझेदारी के काम में सफलता हासिल होगी।

कन्या-
कन्या राशि वालों का इस दौरान भाग्योदय हो सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है। नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है।

वृश्चिक-
वृश्चिक राशि के जातकों के शुक्र गोचर मालामाल कर सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आय में वृद्धि की संभावना है। बिजनेस में लाभ प्राप्त हो सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हम इसकी जांच का दावा नहीं करते है।

Share:

Next Post

आप में भी टिकट की मारामारी, इंदौर की घोषणा रोकी

Mon Jun 13 , 2022
इंदौर। इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) में भी पार्षद के टिकटों को लेकर घमासान मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि पार्टी के पास कई वार्डों से एक से ज्यादा बायोडाटा आए हुए हैं। फिलहाल आप पार्टी अपने प्रत्याशियों (Candidates) के नामों को सार्वजनिक नहीं कर रही है। पार्टी के सूत्रों का कहना […]