बड़ी खबर व्‍यापार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.85 अरब डॉलर बढ़कर 595.05 अरब डॉलर पर

नई दिल्ली (New Delhi)। आर्थिक र्मोचे पर अच्छी खबर है। देश (Country’) का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign exchange reserves) 30 जून को समाप्त हफ्ते में 1.85 अरब डॉलर (Jumped $ 1.85 billion) उछलकर 595.05 अरब डॉलर ($ 595.05 billion) पहुंच गया। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 2.90 अरब डॉलर घटकर 593.198 अरब डॉलर रह गया था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने यह जानकारी दी है।


आरबीआई ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 30 जून को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.85 अरब डॉलर बढ़कर 595.05 अरब डॉलर रहा है। इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां भी 2.54 अरब डॉलर बढ़कर 527.98 अरब डॉलर हो गई। हालांकि, स्वर्ण भंडार का मूल्य 47.2 करोड़ डॉलर घटकर 43.83 अरब डॉलर रह गया।

आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि में विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) भी 9.5 करोड़ डॉलर घटकर 18.24 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 11.8 करोड़ डॉलर घटकर 5.002 अरब डॉलर रह गया। गौरतलब है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर, 2021 में बढ़कर 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

Share:

Next Post

मप्रः प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट में शुरू होगा प्रदेश का पहला इंडोर लेजर शो

Sat Jul 8 , 2023
– सांसद राकेश सिंह ने किया भूमिपूजन भोपाल (Bhopal)। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट (World famous tourist destination Bhedaghat) में इंडोर लेजर एवं मल्टीमीडिया शो (Indoor Laser & Multimedia Show) की शुरुआत जल्द होगी और यह मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का पहला लेजर शो होगा, जो इंडोर होगा। इस कार्य की शुरुआत के लिए क्षेत्रीय […]