img-fluid

‘गाय की कुर्बानी तो होगी, ये 1400 साल पहले से हो रहा है’, बकरीद से पहले हुमायूं कबीर का बयान

May 21, 2026

डेस्क। बकरीद से पहले पश्चिम बंगाल की सियासत में नया विवाद खड़ा हो सकता है। दरअसल, आम जनता उन्नयन पार्टी के चीफ और विधायक हुमायूं कबीर ने गाय की कुर्बानी को लेकर विवादास्पद बयान दिया है, जो राजनीतिक तापमान बढ़ा सकता है। हुमायूं कबीर ने कहा कि कुर्बानी तो 1400 साल पहले से हो रही है और जब तक दुनिया रहेगी, तब तक कुर्बानी होती रहेगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि कोई भी कुर्बानी को नहीं रोक सकता है।


  • हुमायूं कबीर ने बंगाल सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वो सुबह क्या बोल रहे हैं, फिर दूसरे दिन क्या बोल रहे हैं, उसके ऊपर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। वे मुसलमानों को गाय खाने से मना कर रहे हैं, उनकी सरकार है, वे ऐसा कर सकते हैं, लेकिन कुर्बानी तो होगी ही।

    AJUP के चीफ हुमायूं कबीर बोले, ‘कुर्बानी कोई मना करेगा भी तो उसे नहीं सुना जाएगा। सत्ता में शुभेंदु अधिकारी आ गए हैं, ये ठीक है कि लोगों ने उनको वोट दिए हैं, वो सरकार चलाएंगे, लेकिन मेरा कहना है कि 1400 साल पहले से ये कुर्बानी होती आ रही है। जितने दिन तक दुनिया रहेगी, ये कुर्बानी होगी।’

    उन्होंने आगे कहा कि गाय की भी कुर्बानी होगी, बकरी की भी कुर्बानी होगी, ऊंट की भी होगी, दुम्बा की भी होगी, सारे पशु जो कुर्बानी के लिए जायज हैं, उनकी कुर्बानी होगी, उसे कोई रोक नहीं सकता है।

    Share:

  • इन्दौर में बकरा खरीदने गया था, हो गया अपहरण, दो धराए

    Thu May 21 , 2026
    इंदौर। बकरीद (Bakrid) के लिए बकरा (Goat) खरीदने के लिए खजराना गए एक शख्स का अपहरण (Kidnapping) हो गया। बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ता उसे देवास जिले में एक स्थान पर ले गए और आते-जाते उसके साथ मारपीट की, बाद में उसे छोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved