कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस छोड़कर लगातार भाजपा में जा रहे लोगों को देखते हुए माकपा ने सीएम पर तंज कसा है। पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता मोहम्मद सलीम ने पूछा है कि आखिर ममता बनर्जी कब भाजपा ज्वाइन करेंगी?
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक के बाद एक विधायकों के इस्तीफा देने और सीएम के खिलाफ नाराजगी जताए जाने के बाद अटकलें हैं कि सारे भाजपा में जाएंगे। राज्य के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी का अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में जाना तय है। चर्चा है कि उनके साथ 70 से 72 विधायक, 10 से 12 सांसद और कम से कम पांच तृणमूल जिला अध्यक्ष भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इन्हीं अटकलों के बीच मोहम्मद सलीम ने ट्विटर के जरिए ममता पर तंज कसा है। उन्होंने “दीदी भाई मोदी भाई” का हैशटैग इस्तेमाल करते हुए पूछा है कि ममता बनर्जी आखिरकार कब भाजपा ज्वाइन कर रही हैं?
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved