
इन्दौर। कौतुक कर प्रसिद्धि पाने के चक्कर में कभी-कभी कांग्रेसी सिरफिरी हरकत कर जाते हैं। मधुमिलन चौराहे के विकास के धीमी गति से चल रहे कामों को लेकर कांग्रेसियों ने चौराहे पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला लगा दिया, जिसके गले की तख्ती में वे महापौर से चौराहे का तत्काल विकास करने की गुहार लगा रहे हैं। कांग्रेस नेता देवेन्द्रसिंह यादव, गिरीश जोशी, विवेक खंडेलवाल आए दिन सडक़ों पर कौतुक भरे प्रदर्शन किया करते हैं, लेकिन मधुमिलन चौराहे के विकास कार्य के लिए ट्रंप का पुतला और उनकी गुहार के मायने समझने के लिए लोग सिर पीटते रहे। कांग्रेसियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति का पुतला चौराहे पर खड़ा किया है, जो महापौर भार्गव से जल्द से जल्द उक्त चौराहे का विकास करने की गुहार लगा रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved