बड़ी खबर

मुंबई-गोवा क्रूज जहाज का क्रू सदस्य निकला कोरोना पॉजिटिव, 2000 से अधिक यात्रियों की जांच शुरू

मुंबई । मुंबई से गोवा (Mumbai to Goa) जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज जहाज (cordelia cruise ship) का एक क्रू सदस्य कोरोना से संक्रमित (infected with corona) पाया गया है। क्रूज पर सवार 2,000 से अधिक यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की जांच की जा रही है। जहाज पर कोविड संक्रमित क्रू सदस्य को पृथकवास में रखा गया है।


पीपीई किट से लैस एक मेडिकल टीम 2000 से अधिक यात्रियों और चालक दल के सदस्यों का आरटी-पीसीआर (RT-PCR) परीक्षण करने पहुंची थी। उनके परिणाम का इंतजार है। अधिकारियों ने आरटी-पीसीआर परीक्षण का परिणाम घोषित होने से पहले किसी को भी जहाज से नहीं उतरने को कहा है। क्रूज वर्तमान में मोरमुगाओ पोर्ट क्रूज टर्मिनल के पास है। मुंबई पोर्ट ट्रस्ट ने क्रूज को गोवा में खड़ी करने की अनुमति नहीं दी। क्रू सदस्य एंटीजन जांच में पॉजिटिव पाया गया है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि अभी तक सिर्फ एक ही क्रू सदस्य संक्रमित पाया गया है और बाकी सभी की कोरोना जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Share:

Next Post

ओमिक्रॉन का कहर : देश के कई राज्‍यों में आंशिक लॉकडाउन और विभिन्न प्रतिबंध लगना शुरू

Mon Jan 3 , 2022
नई दिल्‍ली । ओमिक्रॉन (omicron) आने के बाद भारत में तेजी से बढ़े कोविड-19 (COVID-19) के नए रोगियों की संख्या को देखते हुए कई राज्यों ने आंशिक लॉकडाउन (partial lockdown) और विभिन्न प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया है। दिल्ली (Delhi) में यलो अलर्ट (yellow alert) घोषित होने के बाद यहां स्कूल, कॉलेज, जिम, सिनेमा हॉल […]