बड़ी खबर

ओमिक्रॉन का कहर : देश के कई राज्‍यों में आंशिक लॉकडाउन और विभिन्न प्रतिबंध लगना शुरू

नई दिल्‍ली । ओमिक्रॉन (omicron) आने के बाद भारत में तेजी से बढ़े कोविड-19 (COVID-19) के नए रोगियों की संख्या को देखते हुए कई राज्यों ने आंशिक लॉकडाउन (partial lockdown) और विभिन्न प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया है।

दिल्ली (Delhi) में यलो अलर्ट (yellow alert) घोषित होने के बाद यहां स्कूल, कॉलेज, जिम, सिनेमा हॉल बंद कर दिए गए। मेट्रो व बसों में यात्रियों की संख्या सीमित की गई है। मास्क लगाने के लिए सख्ती हो रही है। बाजार, दुकानों व मॉल में भीड़ रोकने के लिए रात 10 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। रेस्टोरेंट सुबह 8 से रात 10 बजे तक 50 प्रतिशत क्षमता पर ही चलाए जा सकते हैं। प्राइवेट ऑफिस में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक 50 प्रतिशत ही स्टाफ बुलाने को कहा गया है।

महाराष्ट्र रात में रहेगा कर्फ्यू
राज्य में रात 9 से सुबह 6 बजे के लिए कर्फ्यू लगा है। सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट, स्पा, जिम आदि को अधिकतम 50 प्रतिशत पर चलाने के लिए कहा गया है। पर्यटन स्थलों पर 5 से ज्यादा लोग जमा होने या कोविड नियम तोड़ने पर 500 रुपए जुर्माना वसूला जा रहा है । विवाह अन्य आयोजनों में अधिकतम 50 मेहमानों को ही बुलाने की अनुमति है।


हरियाणा : सिनेमा हॉल बंद
यहां स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए। कई जिलों में सिनेमा हॉल व खेल आयोजन स्थल भी बंद करने के लिए कहा गया है। गुड़गांव, फरीदाबाद, अंबाला, सोनीपत जैसे जिलों में सरकारी व प्राइवेट ऑफिस में 50 प्रतिशत स्टाफ को ही अनुमति दी गई है।

यूपी: नाइट कर्फ्यू , आठवीं तक स्कूल भी बंद
प्रदेश में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू लग चुका है। शीत लहर की वजह से आठवीं कक्षा तक के सरकारी स्कूल भी 14 जनवरी तक बंद रहेंगे, इस आदेश के पीछे ओमिक्रोन के खतरे को भी माना जा रहा है।

राजस्थान सरकारी कर्मचारी को 2 डोज अनिवार्य
तेजी से बढ़े मामलों के बाद 31 जनवरी तक होटल , सरकारी ऑफिस आदि में काम करने वाले नागरिकों के लिए टीके की 2 डोज अनिवार्य की गई हैं। 1 फरवरी से दोनों डोज नहीं लेने वालों को सरकारी सुविधाएं नहीं मिलेंगी।

पश्चिम बंगाल : दिल्ली, मुंबई की उड़ानों पर पाबंदी
बंगाल सरकार ने दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट को केवल सोमवार और शुक्रवार को उड़ान भरने की अनुमति दी है। शॉपिंग मॉल और बाजार भी 50 फीसदी क्षमता के साथ ही खुले रहेंगे। साथ ही पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया गया है।

एक दिन में 284 संक्रमितों की मौत
देश में रविवार सुबह एक दिन में कोरोना के मामलों में पांच हजार की वृद्धि हुई है। 27,553 नए मामलों के साथ में संक्रमितों की तादाद 3,48, 89, 132 हो गई। वहीं संक्रमण से एक दिन में 284 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें सबसे ज्यादा केरल में 241 मौत हुई है।

भारत का टीकाकरण कार्यक्रम दुनिया में सबसे सफल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ भारत का टीकाकरण अभियान दुनिया के सबसे सफल और सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रमों में से एक है। इसके साथ ही उसने उन उन मीडिया रिपोर्टों को भ्रामक बताया, जिनमें टीकाकरण लक्ष्यों को पूरा करने में देश के नाकाम रहने का दावा किया गया था। भारत में पिछले साल 16 जनवरी को राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी और अब तक 90 प्रतिशत से नाया गया। अधिक पात्र नागरिकों को पहली खुराक और 65 प्रतिशत लोगों को दूसरी खुराक दी गई है।

Share:

Next Post

मेडिकल सुविधाएं बढ़ाने स्‍वीकृत फंड का 20% भी नहीं हुआ खर्च, केन्‍द्र ने जारी किया था 23 हजार 123 करोड़ का पैकेज

Mon Jan 3 , 2022
नई दिल्‍ली । ओमिक्रॉन (omicron) के बढ़ते मामलों के बीच रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री (Union Health Minister) ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का ध्यान इस ओर दिलाया कि सामूहिक रूप से उन्होंने 23 हजार 123 करोड़ रुपये के आपातकालीन कोविड प्रतिक्रिया पैकेज (ईसीआरपी-II) (emergency covid response package) के तहत उपलब्ध स्वीकृत फंड के केवल 17 […]