
इंदौर। अग्निबाण के लाइव ब्लॉग (Live Blog) में आपका स्वागत है। भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच आज तीसरा वनडे मैच (Third ODI match) खेला जा रहा है। यह मैच इंदौर (Indore) के होल्कर स्टेडियम (Holkar Stadium) में हो रहा है। दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और जो भी टीम तीसरा वनडे जीतेगी वो सीरीज अपने नाम कर लेगी।
Live Update
न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका
भारत को आखिरकार चौथी सफलता मिल गई है। अर्शदीप सिंह ने ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। ग्लेन फिलिप्स 106 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 88 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 3 छक्के जड़े।
लगातार दूसरे मैच में मिचेल का शतक
लगातार दूसरे मैच में डेरिल मिचेल ने शतक जड़ा है। उन्होंने 106 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह ग्लेन फिलिप्स के साथ 130 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 200 रन हो गया है।
ग्लेन फिलिप्स का अर्धशतक
ग्लेन फिलिप्स ने 53 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 180 के पार पहुंच गया है।
न्यूजीलैंड का स्कोर 150 के पार
न्यूजीलैंड का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया है। न्यूजीलैंड ने 29 ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट पर 152 रन बनाए हैं। ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल के बीच शानदार साझेदारी जारी है और दोनों चौथे विकेट के लिए 94 रन जोड़ चुके हैं।
मिचेल-फिलिप्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के बीच चौथे विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी हो गई है।
मिचेल का पचासा
डेरिल मिचेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 56 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। न्यूजीलैंड का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के बीच साझेदारी पनप रही है।
मिचेल-फिलिप्स ने संभाला मोर्चा
न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने मोर्चा संभाला है। न्यूजीलैंड का स्कोर 70 रन के पार पहुंच गया है।
यंग आउट
हर्षित राणा ने विल यंग को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। यंग और डेरिल मिचेल के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी, लेकिन हर्षित ने इसे तोड़ा। यंग और मिचेल के बीच तीसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी हुई। यंग 41 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए।
यंग-मिचेल ने संभाला
शुरुआती झटकों के बाद यंग और मिचेल ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाला है। 10 ओवर की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 47 रन है।
गेंदबाजों ने बनाया दबाव
भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को शुरुआती झटके देकर दबाव बनाया है। न्यूजीलैंड के लिए फिलहाल डेरिल मिचेल के साथ विल यंग क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत को दूसरी सफलता
हर्षित राणा ने डेवोन कॉनवे को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। हर्षित ने अपने स्पैल की पहली ही गेंद पर कॉनवे को आउट किया जो चार गेंदों पर एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर आउट हुए।
न्यूजीलैंड को पहला झटका
अर्शदीप सिंह ने हेनरी निकोलस को आउट कर न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया है। निकोलस खाता खोले बिना आउट हुए।
न्यूजीलैंड की पारी शुरू
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे के साथ हेनरी निकोलस पारी का आगाज करने उतरे हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved