देश राजनीति

अपराधी मचा रहे तांडव, मुख्यमंत्री कह रहे राम नाम सत्य : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में अपराधी तांडव मचा रहे हैं, मुख्यमंत्री जी राम नाम सत्य कह रहे हैं और पुलिस तंत्र अपराधियों के आगे पस्त हिम्मत दिख रहा है। उन्होंने कहा कि हत्या, लूट और अपहरण की घटनाओं की इधर बाढ़ आ गई है। ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते जन सामान्य की जिंदगी पर हर क्षण खतरा मंडराता रहता है। भाजपा राज में भययुक्त का माहौल बन गया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपराध प्रदेश बना दिया है।


सपा अध्यक्ष ने कहा कि खुद मुख्यमंत्री जी के वीवीआईपी जनपद गोरखपुर में हर तीसरे दिन हत्या की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। जनपद का क्राइम ग्राफ चढ़ता जा रहा है। अपराधी तत्वों को संरक्षण दिया जा रहा है। सरकार की खामोशी उनके हौसले बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले बीस दिनों में हर तीसरे तीन हत्या, फायरिंग, चोरी, छेड़खानी और किशोरियों के अपहरण की घटनाएं ध्वस्त कानून व्यवस्था की नजीर है। प्रदेश की राजधानी भी अपराध से भयाक्रांत है। राजभवन किंकर्तव्य विमूढ़ की स्थिति में है।

अखिलेश यादव ने कहा कि कहना न होगा कि भाजपा राज में उत्तर प्रदेश की बदनामी देश ही नहीं विदेशों तक में हुई है। अपराधों को संरक्षण देने की वजह से किसी काण्ड की विवेचना और पुलिस कार्यवाही में ढील दे दी जाती है। इससे अदालतों में अपराधियों को जमानत मिल जाती है और वे फिर अपराध करने लगते हैं। उन पर लगाम लगाना भाजपा सरकार के वश में नहीं है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

फ्रांस के प्रकाशकों को न्यूज कंटेंट के बदले भुगतान करेगा गूगल

Fri Jan 22 , 2021
पेरिस । गूगल (Google) और फ्रांस के समाचारपत्र प्रकाशकों के समूह के बीच कॉपीराइट फ्रेमवर्क पर सहमति बनी है। इसके तहत अमेरिका की दिग्गज टेक फर्म गूगल ऑनलाइन कंटेंट के लिए समाचार प्रकाशकों को भुगतान करेगी। यूरोप में यह इस तरह का पहला समझौता है। इस कदम से इंटरनेट की बढ़ती पहुंच और प्रिंट सर्कुलेशन […]