लातेहार। सीसीएल द्वारा संचालित तेतरिया खाड़ कोलियरी परिसर में शुक्रवार की रात लगभग 7:30 बजे प्रदीप गंझू गुट के अपराधियों ने हमला कर दिया। इस दौरान अपराधियों ने जमकर गोली चलाई और चार ट्रकों में आग लगा दी । वहीं ग्राम पीडारकॉम निवासी अपराधियों ने पिंटू यादव (19) , ग्राम चकला निवासी बसरोपण गंझू (30), ग्राम कुरियाम निवासी अनिल यादव तथा ग्राम मैक्लुस्कीगंज निवासी सूरज गंझू को गोली मार दी। लगभग आधा घंटा तक उत्पात मचाने के बाद अपराधी घटनास्थल पर परचा फेंक कर चलते बने। अपराधियों के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से चारों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक प्राथमिक इलाज के बाद चारों की स्थिति को गंभीर देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया।©2026 Agnibaan , All Rights Reserved