व्‍यापार

फिर 100 डॉलर के पार पहुंच सकता है कच्चा तेल, महंगाई का बना रहेगा दबाव

नई दिल्ली। कच्चा तेल फिर 100 डॉलर के पार जा सकता है। गोल्डमैन सैश ने यह अनुमान जताते हुए कहा, मांग में उछाल और ओपेक सहित अन्य देशों में आपूर्ति प्रतिबंधों के कारण क्रूड के दाम में तेजी आ सकती है। इससे महंगाई पर दबाव बना रहेगा। जून मध्य से अब तक क्रूड 30% से अधिक बढ़कर 95 डॉलर तक पहुंच चुका है।


हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर निर्णय से पहले बुधवार को तेल का भाव एक डॉलर तक गिर गया था। ओपेक प्लस देशों के प्रमुख सऊदी अरब व रूस के आपूर्ति प्रतिबंधों से कच्चा तेल इस समय 10 माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिका और चीन में बेहतर स्थिति ने भी इसमें मदद की है। तेल के भंडार में तेजी से गिरावट आ रही है।

80-105 डॉलर क्रूड की कीमत रख सकता है ओपेक
ओपेक 2024 में मजबूत एशिया-केंद्रित वैश्विक मांग वृद्धि का लाभ उठाकर ब्रेंट को 80 डॉलर से 105 डॉलर के दायरे में बनाए रखने में सक्षम होगा। पिछले सप्ताह अमेरिकी तेल के भंडार में 50 लाख बैरल की कमी आई थी।

Share:

Next Post

पाकिस्तान जाना चाहती थीं करीना कपूर खान, एक लड़के के लिए तोड़ दिया था मां के कमरे का ताला

Thu Sep 21 , 2023
मुंबई। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का जन्म 21 सितंबर 1980 को मुंबई में हुआ था करीना आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। करीना (Kareena) ने अपनी एक्टिंग (Acting) के दम पर दर्शकों का दिल जीता है और कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं। करीना को एक ओर जहां खूब प्यार मिला […]