img-fluid

क्रूड के रेट आसमान पर… भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने अब तक नहीं बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम

April 05, 2026

इंदौर। सरकारी ऑयल कंपनियों (Government Oil Companies) ने आज रविवार को एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price ) में कोई बदलाव नहीं किया है। तेल कंपनियों (Oil Companies) ने पुरानी कीमतों को बरकरार रखा है। बता दें, 1 अप्रैल को Shell India ने पेट्रोल के रेट में 7.41 रुपये और डीजल के रेट में 25 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है।

वैश्विक स्तर पर बढ़ रहे हैं कच्चे तेल के रेट
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर कच्चे तेल की कीमतों में पर देखने को मिल रहा है। ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज प्रभावित हुई है। इसी रास्ते से दुनिया का 20 प्रतिशत कच्चा तेल गुजरता है। लेकिन अब यह बाधित होने के बाद कच्चे तेल के रेट में जोरदार इजाफा देखने को मिल रहा है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का रेट 109 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस तक पहुंच गया। युद्ध शुरू होने से पहले रेट 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब था।


  • आज पेट्रोल का क्या है रेट?
    – नई दिल्ली में – 94.72
    – कोलकाता – 104.21
    – चेन्नई – 100.75
    – अहमदाबाद – 94.49
    – बेंगलुरू – 102.92
    – हैदराबाद – 107.46
    – जयपुर – 104.72
    – लखनऊ – 94.69
    – पुणे – 104.04
    – चंडीगढ़ – 94.30
    – इंदौर – 106.48
    – पटना – 105.58
    – सूरत – 95
    – नाशिक – 95.50

    आज डीजल का क्या है रेट?
    – दिल्ली – 87.62
    – मुंबई – 92.15
    – चेन्नई – 92.34
    – अहमदाबाद – 90.17
    – बेंगलुरू – 89.02
    – हैदराबाद – 95.70
    – जयपुर – 90.21
    – लखनऊ – 87.80
    – चंडीगढ़ – 82.45
    – इंदौर – 91.88
    – पटना – 93.80
    – सूरत – 89
    – नाशिक – 89.50

    प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में हुआ था इजाफा
    1 अप्रैल को इंडियन ऑयल ने XP100 पेट्रोल के रेट में 11 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। जिसके बाद इसका रेट 149 रुपये से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर के स्तर को क्रॉस कर गया था। प्रीमियम डीजल वैरिएंट एक्सट्रा ग्रीन की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिला है। यह अब 91.49 रुपये से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है।

    नायरा के बाद Shell India ने भी बढ़ाया रेट
    प्राइवेट कंपनियों ने तेल की कीमतों में इजाफा शुरू कर दिया है। नयारा के बाद Shell India ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। पेट्रोल के रेट में कंपनी ने 7.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 25.01 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

    Share:

  • दूरदर्शन का अमर सफर कैसे कृषि दर्शन बना देश का सबसे लंबा चलने वाला शो

    Sun Apr 5 , 2026
    नई दिल्ली । भारत में टेलीविजन प्रसारण (Television Broadcasting) की शुरुआत दूरदर्शन (Doordarshan) के साथ साल 1959 में हुई थी (It took place in the year 1959.) और तभी से यह माध्यम देश के हर वर्ग तक जानकारी मनोरंजन और शिक्षा (Entertainment and Education) पहुंचाने का सशक्त जरिया बन गया। समय के साथ दूरदर्शन पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved