img-fluid

क्रिस्टल पार्क और आईटी कम्पनियों ने 4 हजार करोड़ से ज्यादा का किया एक्सपोर्ट

March 02, 2026

  • इंदौर स्पेशल इकॉनामिकल झोन से संबंधित
  • टीसीएस , इंफोसिस, यस टेक्नोलॉजी इम्पिटस की विदेशों में साख बरकरार

 

इंदौर, प्रदीप मिश्रा। क्रिस्टल आईटी पार्क और सुपर कॉरिडोर पर मौजूद स्पेशल इकॉनामिकल झोन वाली आईटी कम्पनियों ने विदेशों में 4 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का एक्सपोर्ट किया है। इस तरह अकेले इंदौर का आईटी एसईझेड फॉरेन करेंसी मतलब विदेशी मुद्रा कमाने और भारत सरकार का खजाना भरने में अहम भूमिका निभा रहा है।

शहर में आईटी कम्पनियों से सम्बंधित एसईझेड मतलब स्पेशल इकॉनामिकल झोन एमपीआईडीसी के क्रिस्टल आईटी पार्क और सुपर कॉरिडोर पर मौजूद हैं। इन एसईझेड में मौजूद आईटी मल्टीनेशनल इंडियन आईटी कंपनियों ने 12 महीनों 1 जनवरी से 31 दिसम्बर तक विदेशों में 4 326.16 करोड़ रुपए का एक्सपोर्ट सम्बन्धित कारोबार किया है।


  • सुपर कॉरिडोर एसईझेड की अकेली टीसीएस ने 1864.39 करोड़ का एक्सपोर्ट किया
    स्पेशल इकॉनामिकल झोन इंदौर कार्यालय के अनुसार क्रिस्टल आईटी पार्क से संचालित एसईझेड आईटी कंपनियों ने 635.27 करोड़ रुपए का एक्सपोर्ट बिजनेस किया है। इसी तरह इम्पिटस इंफोटेक कंपनी ने 769.15 करोड़ रुपए विदेशों में कारोबार किया है। इसके अलावा सुपर कॉरिडोर पर मौजूद एसइझेड में टीसीएस आईटी कम्पनी ने 1864.39 करोड़ और इंफोसिस ने 953.22 करोड़ के अलावा यस टेक्नोलॉजी आईटी कम्पनी ने 104.13 करोड़ रुपए का विदेशों में कारोबार किया है। इस तरह इंदौर एसईझेड आईटी कम्पनियों ने 4326 .16 करोड़ रुपए का एक्सपोर्ट बिजनेस कर सरकार का खजाना भरने में अपनी भागीदारी भी निभाई है।

    साल 2024 से 264 .82 करोड़ रुपए ज्यादा का एक्सपोर्ट
    साल 2025 में इंदौर की सेज मतलब एसईझेड आईटी कंपनियों ने इसके पहले 2024 की अपेक्षा 264.82 करोड़ से ज्यादा रुपए का एक्सपोर्ट किया है, जो कि 6.52 प्रतिशत ज्यादा है। साल 2024 में क्रिस्टल पार्क की आईटी कम्पनियों ने 595.51 करोड़ इम्पिटस इंफोटेक ने 713.97 करोड़, इंफोसिस ने 797.7 करोड़, टीसीएस ने 1860.7 करोड़, यस टेक्नोजी ने 93.46 करोड़ रुपए का एक्सपोर्ट कारोबार किया था। इंदौर को आईटी हंब बनाने में क्रिस्टल आईटी पार्क इंदौर की बड़ी अहम भूमिका है। इसे एमपीआईडीसी मतलब मध्य प्रदेश इंडस्ट्रीज डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन ने बनाया था यह भंवरकुआं क्षेत्र में स्थित है। इसमे स्पेशल इकोनॉमिकल झोन के अलावा अन्य इन्दौरी आई टी कम्पनियां भी सन्चालित है। यह इंदौर एयरपोर्ट से 10 किमी दूर है और रेलवे स्टेशन सहित बस स्टैंड 5 किमी की दूरी पर है। यह पूरी तरह से आधुनिक वातानुकूलित है। क्रिस्टल आईटी पार्क की एस ई झेड कम्पनियों ने साल 2025 के 12 माह में 1जनवरी से 31 दिसम्बर तक 635 करोड़ से ज्यादा रुपये के एक्सपोर्ट किया है जबकि इसके पहले 2024 में 595.51 करोड़ रुपये का विदेशों में कारोबार किया है। साल 2025 में एक्सपोर्ट कारोबार साल 2024 की अपेक्षा 6.68 प्रतिशत ज्यादा रहा है ।

    Share:

  • आज जलेगी होली, परसों खेलेंगे रंग

    Mon Mar 2 , 2026
    इस बार ग्रहण के चलते असमंजस में फस गया रंगीला त्योहार होलिका दहन आज शाम 6.24 से 6.36 बजे तक करना श्रेष्ठ रहेगा इन्दौर। इस बार होली की तिथि को लेकर बहुत ही ज्यादा कंफ्यूजन और असमंजस की स्थिति चंद्र ग्रहण के चलते बनी हुई है। यह पहला मौका है, जब आज होली तो जलेगी, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved