img-fluid

इंदौर से आई संस्कृति मंत्री ने कहा हमारे संस्कार ही हमारी शिक्षा

December 20, 2021

  • उषा ठाकुर शामिल हुई विक्रम कीर्ति मंदिर के कार्यक्रम में-होगा ऑनलाईन पंजीयन

उज्जैन। श्रीरामचरित मानस अयोध्या कांड की ऑनलाइन प्रतियोगिता विक्रम कीर्ति मन्दिर में आयोजित हुई। सम्भागीय कार्यशाला में संबोधित करते हुए प्रदेश की संस्कृति, पर्यटन व अध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि रामचरितमानस की इस कार्यशाला से आने वाली पीढ़ी रामचरितमानस के मर्म को समझेगी। मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि हमारे यहां आई हुई बहन सीता वनवासी अंचल में जाकर राम कथा एवं हिंदू धर्म के संस्कारों की कथा सुनाती है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म दुनिया की श्रेष्ठ जीवन पद्धति है।


  • हमको प्रभु ने यह सामथ्र्य दिया है कि कैसे वंचितों के बीच सेवा की जाए और उनको सशक्त किया जाए। इस दिशा में बहन सीता अद्वितीय कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम में तुलसी मानस प्रतिष्ठान के कार्याध्यक्ष रघुनंदन शर्मा ने व बहन सीता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्वतजन मौजूद थे। रामचरित मानस अयोध्या काण्ड आधारित ऑनलाइन सामन्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में पंजीयन निम्न वेबसाइट पर किया जा सकता है।

    Share:

  • बजरंग दल ने निकाला विशाल पथ संचलन, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर

    Mon Dec 20 , 2021
    आगर मालवा। यह राज्य कभी सोने की चिडिय़ा हुआ करता था पर समाज के बिखराव ने मुगल जैसे शासकों को यहां पनाह देकर हमारा सबकुछ छीन लिया, 70 वर्षों से कट्टरपंथी शासन ने हिन्दू समाज को पीछे धकेल दिया, लेकिन आज पुन: हिन्दू संगठित हुआ है और राष्ट्र का निर्माण कर 500 वर्ष पुरानी परिकल्पना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved