देश मध्‍यप्रदेश

भोपाल के तीन थाना क्षेत्रों में आगामी आदेश तक लगा कर्फ्यू 

भोपाल। राजधानी भोपाल के तीन थाना क्षेत्र हनुमानगंज, टीला जमालपुरा एवं गौतम नगर में रविवार सुबह 9 बजे से आगामी आदेश तक कर्फ्यू लगाया गया है। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। 

दरअसल राजधानी के पुराने भोपाल के कबाडख़ाना क्षेत्र में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ फेंसिंग कर रहा है। पुराने भोपाल के कबाडख़ाना क्षेत्र में केशव नीडम की लगभग 30 हजार वर्ग फीट भूमि का प्रकरण कोर्ट से जीतने के बाद केशव नीडम के पदाधिकारी आज उक्त भूमि पर फेसिंग कर रहे हैं। जमीन विवाद में केस जीतने के बाद यह निर्माण कार्य किया जा रहा है। दूसरी ओर इसके विरोध में हिंसा की संभावना है। जिसे देखते हुए कलेक्टर अविनाश लवनिया ने इलाके में धारा 114 लगाया है। कलेक्टर ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि शहर में पूरी तरह शांति है। प्रशासन ने ऐहतियातन यह कदम उठाया। किसी भी प्रकार का तनाव नहीं है। सिर्फ लोगों को घरों में रहने को कहा गया है।
प्रशासन के आदेशानुसार पुराने भोपाल के थाना हनुमानगंज, टीलाजमालपुरा, और डीआईजी बंगला इलाके में कफ्र्यू लगाया गया है। वहीं इतवारा, सोमवारा, बुधवारा, भारत टॉकिज चौराहा को पुलिस ने बंद कर दिया है। एजेंसी
Share:

Next Post

प्रसिद्ध players के नाम पर रखे जाएंगे सभी नए व उन्नत खेल सुविधाओं के नाम

Mon Jan 18 , 2021
नई दिल्ली। देश के खेल नायकों को सम्मानित करने की कोशिश में खेल मंत्रालय ने विभिन्न खेलों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले खिलाड़ियों (एथलीटों) के नाम पर भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की सभी आगामी और उन्नत खेल सुविधाओं का नाम रखने की निर्णय लिया है। खेल मंत्रालय के इस फैसले के तहत पहले चरण में […]