भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

अंबेडकर जयंती पर 65 हजार बूथों परचीफ गेस्ट बनेंगे दलित

  • भाजपा के सबसे बड़े सामाजिक न्याय पखवाड़े में समरसता अभियान

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत समाज के हर वर्ग के बीच पहुंचने की कोशिश कर रही है। इसके लिए भाजपा ने 7 से 20 अप्रैल तक के कार्यक्रम निर्धारित कर दिए है। हर दिन होने वाले कार्यक्रम के लिए जिलों से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक अलग-अलग प्रभारी तैनात किए गए हैं। इस पखवाड़े के तहत भाजपा 14 अप्रैल डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर प्रदेश भर में आयोजन करेगी। ये आयोजन सभी 65 हजार बूथों पर होंगे। इन आयोजनों में मुख्य अथिति दलित (एससी)को बनाया जाएगा। इस संबंध में पार्टी ने सभी बूथ प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। भाजपा अंबेडकर जयंती के बहाने सामाजितक समरसता का संदेश देने
जा रही है। प्रदेश इकाई ने सभी बूथों को निर्देश दिए हैं कि अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम को बड़े स्तर पर आयोजित करना है। हर बूथ पर एक कार्यक्रम होगा। इन कार्यक्रम में अध्यक्ष या फिर मुख्य अथिति किसी अनूसूचित जाति वर्ग के व्यक्ति को बनाया। इन आयोजनों में महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। मप्र भाजपा ने सामाजिक न्याय पखवाड़े का प्रभारी प्रदेश महांत्री हरिशंकर खटीक ने बताया कि सामाजिक समरसता जरूरी है। अंबेड़कर जयंती पर कार्यक्रमों में मुख्य अथिति किसी अनूसूचित जाति के व्यक्ति को बनाया जाएगा।


अन्न उत्सव की खानापूर्ति
भाजपा हाईकमान के निर्देश पर सामाजिक न्याय पखवाड़े का आयोजन हो रहा है। हालांकि पहले दिन 7 अप्रैल को ज्यादातर जिलों में अन्न उत्सव की सिर्फ खानापूर्ति रही। कुछ जिलाध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं के नवदुर्गा महोत्सव के दौरान देवी की आराधना में लीन होन की वजह से कार्यक्रम करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। चूंकि जिलाध्यक्षों को रोज होने वाले आयोजनों की प्रदेश कार्यालय को रिपोर्ट पेश करनी होती है, इसलिए आयोजनों की खानापूर्ति के फोटो जरूरी भेजे गए हैं। आज भाजपा पीएम आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इन आयोजनों में भाजपा पीएम आवास योजना से लाभ लेने वाले हितग्राहियों के बीच पहुंचेगी और उनसे संवाद करेगी।

कांग्रेस का डॉ. अंबेडकर के साथ दुव्र्यवहार इतिहास में दर्ज : वीडी शर्मा
भोपाल। कांग्रेस ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ कदम कदम पर छल किया। उन्हें चुनाव हराने के लिए षडयंत्र रचा। कांग्रेस द्वारा डॉ. अंबेडकर के साथ अनेक प्रकार के दुव्र्यवहार किए गए जो की इतिहास में आज भी दर्ज है। आज वही कांग्रेस वोट बैंक के लिए बाबा साहेब की जयंती मनाने का ढोंग कर रही है। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कही।शर्मा ने कहा कि कांग्रेस गांधी के नाम पर जिन्दगी भर राजनीति करती रही और अब वोट बैंक को लेकर बाबा साहेब अंबेडकर पर राजनीति कर रही है। कांग्रेस नेता अंबेडकर जयंती के पहले गांधी जयंती मनाना शुरू करें तो सच्चे अर्थों में कांग्रेस की ओर से गांधी जी का स्मरण होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गांधी जी के विचारों को जमीन पर उतारने का काम किया है। देश भर में चल रहा स्वच्छता अभियान इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

Share:

Next Post

PSC 2019 के प्री और मुख्य परीक्षा के परिणाम निरस्त

Fri Apr 8 , 2022
हाईकोर्ट ने कहा नए नियम गलत, पुराने से बनाएं रिजल्ट भोपाल। मप्र हाईकोर्ट ने मप्र लोकसेवा आयोग (पीएससी)-2019 की परीक्षा के परिणाम को गलत नियमों का हवाला देकर निरस्त कर दिया है। मामला संशोधित नियम 17 फरवरी 2020 से जुड़ा है, जिसे हाईकोर्ट ने असंवैधानिक करार दे दिया है। कुल 587 पद थे। इनमें डिप्टी […]