भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

दमोह स्कूल मामला: छात्रों को स्कार्फ नहीं हिजाब पहना रहा था स्कूल

  • पुलिस ने देर रात स्कूल संचालक के ठिकानों पर दी दबिश, कई हिरासत में

भोपाल। दमोह स्कूल मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। गंगा जमना स्कूल छात्रों को स्कार्फ नहीं बल्कि हिजाब पहना रहा था। स्कूल जाते ही छात्रों को हिजाब दिए जाते थे। स्कूल संचालकों पर देर रात पुलिस ने दबिश थी। हाजी इदरीस खान और उसके करीबियों पर छापेमार कार्रवाई की। पुलिस हिजाब पहनाने वाली 5 शिक्षकों से पूछताछ कर रही है।



स्कूल प्राचार्य समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। अब तक की जांच में कई खुलासे हुए है। पुलिस कई ठिकानों पर छापा मार चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली पुलिस ने देर रात छापा मारा है। गंगा जमना स्कूल की प्राचार्य सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य लोगों के फरार होने पर परिजनों को कोतवाली में बैठाया गया। हालांकि गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं पुलिस इस कार्रवाई की जानकारी मीडिया को देने से बचती नजर आई। गंगा जमुना स्कूल हिजाब विवाद के बाद छात्राओं को जबरन हिजाब पहनने और इस्लामिक शिक्षा देने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। स्कूल के प्रबंधक, प्राचार्य सहित स्टाफ पर मामला दर्ज हुआ था। स्कूल संचालकों पर 295 क 506 आईपीसी जेजे एक्ट की धारा 75 और 87 धाराओं के तहत मामला दर्ज है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।

Share:

Next Post

हरिहर तीर्थ धाम में चारों धाम के होंगे दिव्य दर्शन विश्व पटल पर पहचान बनाएगा राम राजा पहाड़

Sun Jun 11 , 2023
महान संतों के सान्निध्य में 12 जून को होगा भूमिपूजन, निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियां पूर्ण भोपाल। कटनी जिले के विजयराघवगढ़ में ग्राम बंजारी स्थित राम राजा पहाड़ विश्व पटल पर अपनी विशेष पहचान बनाएगा। यहां निर्माण हो रहे हरिहर तीर्थ में चारों धाम और देश विदेश में स्थित देवी देवताओं के दर्शन लोगों को सहज […]