
सिवनी। सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन का चारगांव विशाल ईनामी दंगल मे आत्मीय स्वागत किया गया। सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम चारगांव स्कूल प्रांगण मे प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी आयोजित विशाल ईनामी दंगल कार्यक्रम विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य मे किया गया। जहां कार्यक्रम में पहुंचने पर दंगल समिति व ग्रामवासियों द्वारा ढोल-बाजे से श्री राय की भव्य आगवानी की जाकर दंगल मैदान पर फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक जी के बजरंगबली जी छाया चित्र पर माल्यार्पण कर नमन् किया तथा तदुपरांत फीता काटकर दंगल प्रारंभ कराया। साथ ही आपने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर हौंसला बढाया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved