
डेस्क: आए दिन ChatGPT जैसे एआई चैटबॉट्स (AI Chatbots) के फायदों और इन्हें मिसयूज कर किए गए नुकसान की खबरें सामने आती रहती हैं. अब पता चला है कि नॉर्थ कोरिया (North Korea) के हैकर्स (Hackers) ने साउथ कोरिया में एक टारगेट पर अटैक करने के लिए ChatGPT की मदद ली थी. इन हैकर्स ने AI की मदद से साउथ कोरियाई सेना का फर्जी आईडी कार्ड बनाया और इसका इस्तेमाल फिशिंग अटैक करने के लिए किया. साउथ कोरिया की साइबर सिक्योरिटी कंपनी के मुताबिक, इस आईडी कार्ड की वजह से फिशिंग अटैक के पीछे का फर्जीवाड़ा पकड़ना मुश्किल हो गया.
इस अटैक के पीछे Kimsuky का हाथ माना जा रहा है. यह नॉर्थ कोरिया का एक हैकर ग्रुप है, जो साइबर जासूसी करता है. पहले भी साउथ कोरिया पर हुए साइबर हमलों के पीछे इस ग्रुप का नाम सामने आया था. 2020 में अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने एक एडवायजरी में कहा था कि नॉर्थ कोरिया के शासकों ने इस ग्रुप को दुनियाभर से खुफिया जानकारी जुटाने के काम पर लगाया है. ताजा मामले में हैकर्स ने साउथ कोरिया के पत्रकारों, रिसर्चर और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया है. इस फिशिंग अटैक के जरिए ईमेल ऐसे URL से भेजे गए थे, जो साउथ कोरिया की सेना इस्तेमाल करती है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved