img-fluid

‘दस का दम’… सेशल्स से न्यूजीलैंड तक भारत को क्या मिला? BJP ने बताया

July 12, 2026

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में इंडोनेशिया , ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलेंड और सेशेल्स की यात्रा पर गए थे. इन यात्राओं के बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए बीजेपी के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने रविवार (11 जुलाई) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने पीएम के सेशेल्स से न्यूजीलैंड तक के दौरे का रिपोर्ट कार्ड पेश किया और बताया कि पीएम की इन विदेश यात्राओं से भारत को क्या फायदा हुआ.

संबित पात्रा ने इस उपलब्धि को ‘दस कदम, दस का दम’ बताया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड का सफल दौरा रहा, जापान की पीएम भी आईं. पीएम सेशेल्स भी गए. उन्होंने कहा कि इस दौरे के दस सफल outcomes रहे. दस कदम… दस का दम.

बीजेपी प्रवक्ता ने बताया कि सामरिक तौर पर ये दौरा अहम रहा. पीएम सेशल्स इंडोनेशिया गए जहां उन्होंने इंडियन ओसन और इंडियन पैसिफिक की सामरिक रणनीति को मजबूती दी. प्रवक्ता ने कहा कि इन विदेश यात्राओं से भारत को सामरिक, आर्थिक और डिप्लोमेसी के रूप में काफी फायदा हुआ.

उन्होंने कहा कि 1 से 3 जुलाई तक पीएम सेशेल्स गए थे. तब कई लोगों ने पूछा कि यहां से क्या मिलेगा?. उन्होंने कहा कि पीएम ने सेशेल्स से लेकर इंडोनेशिया तक सामरिक स्थिति को मजबूत किया है. पीएम ने सामरिक, वैचारिक और आर्थिक, हर तरह की पकड़ को इन देशों की यात्रा से मजबूत किया है.


  • 10 फायदे

    1. हिंद महासागर-भारत-प्रशांत रणनीतिक गठबंधन।
    2. रक्षा और समुद्री सहयोग।
    3. महत्वपूर्ण खनिजों के संबंध में सहयोग।
    4. ऊर्जा सुरक्षा।
    5. आर्थिक और निवेश परिणाम।
    6. प्रधान मंत्री को विशेष भाव और शिष्टाचार दिया गया।
    7. सभ्यतागत एवं सांस्कृतिक साझेदारी।
    8. डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शैक्षिक भागीदारी।
    9. खेल.
    10. लोगों से लोगों के रिश्ते.

    बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि सभी देशों के राष्ट्रअध्यक्ष बदल गए, वहां कि नीतियां भी कितनी बदल गईं लेकिन भारत ने दुनिया को दिखाया कि स्थिरता क्या होती है. उन्होंने कहा कि 2014 से दुनिया में कितना कुछ बदला लेकिन भारत में वही पीएम और वही सरकार है जो उसी तरह से काम कर रही है. उन्होंने कहा कि ये बात दुनिया को दिखाती है कि स्थिरता क्या होती है.

    संबित पात्रा ने आगे बताया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया ने तय किया है कि हम सामरिक मामलों में मिलकर काम करेंगे. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया से हमारा समझौता हुआ है कि ऑस्ट्रेलिया हमें यूरेनियम देगा. हालांकि, पहले ऑस्ट्रेलिया ने मना कर दिया था लेकिन पीएम मोदी की कोशिशों से ये मुमकिन हो पाया.

    इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भी टूर में गए और पीएम मोदी भी टूर में गए, लेकिन पीएम देश को दिता कर आए वहीं राहुल बंद कमरे में षणयंत्र कर रहे हैं कि किस तरह के पीएम के अच्छे कामों में भंग डाला जाए. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले राहुल गांधी अंडमान निकोबार पहुंच गए थे वो चीन के एजेंट बने हुए थे.

    इसके साथ ही उन्होंने ये बी बताया कि संसद के 20 जुलाई से शुरू हो रहे मॉनसून सत्र के पहले सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई. उन्होंने बताया कि ये बैठक रविवार ( 19 जुलाई) को सुबह 11 बजे बुलाई गई है. उन्होंने कहा कि बैठक में मॉनसून सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार विपक्ष से सहयोग और सुझाव मांगेगी.

    Share:

  • छतरपुर में नवविवाहित युवक की गला घोंटकर हत्या, नई नवेली दुल्हन पर शक

    Sun Jul 12 , 2026
    छतरपुर: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाला मामला प्रकाश में आया है. यहां अमरोनिया जंगल में 22 साल के एक युवक मनीराम रैकवार की बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव को बरगा हार नाले के पास पानी भरे गड्ढे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved