
अफगानिस्तान में एक किशोर लड़की की बहादुरी की जमकर तारीफ हो रही है। उसने माता-पिता की हत्या करने वाले दो तालिबानी आतंकवादियों को ढेर कर दिया। यह जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उसके साहस और बहादुरी को सलाम कर रहे हैं। गल्फ न्यूज ने बताया कि यह घटना पिछले सप्ताह हुई, जब तालिबान आतंकवादियों के एक समूह ने कमर गुल के घर पर धावा बोल दिया था।
दरअसल, गुल के पिता सरकार के समर्थक हैं और उन्होंने कर भुगतान के लिए तालिबान की मांगों के बारे में शिकायत की थी। गल्फ न्यूज ने रिपोर्ट दी कि उग्रवादियों ने उसके पिता को बाहर खींच लिया और जब उसकी मां ने विरोध किया, तो तालिबान आतंकवादियों ने दंपति सहित परिवार के तीन लोगों की उनके घर के बाहर ही हत्या कर दी। यह देखकर कमर डरी नहीं, बल्कि वह अपने परिवार की AK-47 असाल्ट राइफल ले आई और उसने इससे दो आतंकवादियों को गोली मारकर ढेर कर दिया और कई अन्य को घायल कर दिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved